अखिलेश यादव ने पार्टी संगठन में किया फेरबदल, इस नेता को दी अहम जिम्मेदारी

img

lucknow।। उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी को बहुत बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस हार की समीक्षा करना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में अब सपा अध्यक्ष अखिलेश ने फिरोजाबाद में जिलाध्यक्ष पद पर नई तैनाती भी कर दी है।

2019 चुनाव के मद्देनजर अखिलेश ने सपा में बड़ा बदलाव किया है। समाजवादी पार्टी का निकाय चुनाव में विधानसभा चुनावों की तरह ही सूपड़ा साफ़ हो चुका है।

 

अखिलेश यादवwww.upkiran.org

अब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने निकाय चुनाव में मिली इस हार की समीक्षा करते हुए समाजवादी पार्टी के संगठन में बड़ा बदलाव कर दिया है।

 

यह भी पढ़ें. लोकसभा के इतिहास में पहली बार बनी महिला महासचिव, जानिए कौन है ये महिला

 

फिरोजाबाद जिले के सपा अध्यक्ष ने निकाय चुनाव में मिली हार के बाद पद से इस्तीफ़ा दे दिया था। इसके बाद से समाजवादी पार्टी में जिलाध्यक्ष की खोज शुरू हो गयी थी।

अब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रामसेवक यादव के इस्तीफ़ा देने के बाद नये जिलाध्यक्ष की नियुक्ति कर दी है। अखिलेश यादव ने फिरोजाबाद में सुमनदेवी सविता को नया जिलाध्यक्ष बनाया है।

 

यह भी पढ़ें. मोदी सरकार पर भड़के BJP सांसद वरुण गांधी, इन मुद्दों को लेकर साधा निशाना

 

साथ ही महानगर अध्यक्ष पद पर शमशाद बाबा की नियुक्ति कर दी गयी है। 2019 चुनाव के मद्देनजर सपा संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए आगे की तैयारी की है।

फिरोजाबाद में पिछड़ी जाति की महिला को सपा अध्यक्ष की कमान देने के पीछे अखिलेश की ख़ास रणनीति है। साथ ही अन्य पदों पर नियुक्ति में सपा ने जातीय समीकरण का ख़ास ध्यान रखा हुआ है।

निकाय चुनाव में सपा को हार मिलने के बाद जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव ने इस्तीफ़ा दे दिया था। साथ ही गैर-यादव को सपा का नया जिलाध्यक्ष बनाने की मांग की थी। इसके अलावा अजीम भाई के सपा से निकाले जाने के बाद सपा ने शमशाद बाबा को उनका विकल्प बनाया है।

फोटो-फाइल

Related News