अखिलेश ने छुये मुलायम सिंह यादव के तीन बार पैर, तो नेताजी ने दी ये नसीहत

img

लखनऊ ।। 69वें गणतंत्र द‍िवस के मौके पर समाजवादी पार्टी कार्यालय पहुंचे सपा संरक्षक मुलायम स‍िंह यादव ‘नेताजी’ का अख‍िलेश यादव ने पैर छूकर आशीर्वाद ल‍िया। आपको बता दें कि सपा में व‍िवाद के बाद अख‍िलेश ने सार्वजन‍िक मंच पर तीसरी बार उनका पैर छूकर आशीर्वाद ल‍िया है।

नेताजी ने कहा कि हिन्दुस्तान का सबसे ज्यादा सोना लंदन में गया। भारत सोने की चिड़िया कहलाता था। महात्मा गांधी की वजह से देश आजाद हुआ। इसमें जवाहरलाल नेहरु, सरदार पटेल, जयप्रकाश नारायण और डॉ. लोहिया आद‍ि की भी मुख्य भूम‍िका रही।

पढ़िए- पद्मावत फिल्म रिलीज होने के बाद अखिलेश यादव का बड़ा बयान, लगाए ये गंभीर आरोप

उन्होंने आगे कहा कि हमारा देश सबसे बड़ा मानवतावादी देश है। हमारे देश का सबसे ज्यादा सोना लंदन में है, जो आज सम्पन्न है वो हिंदुस्तान की दौलत से सम्पन्न है।

अपनी पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से मुलायम सिंह ने कहा कि आज आपका संकल्प दिवस है। आज आप संकल्प लीजिए क‍ि बेदाग रहेंगे, कहीं कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए।

फोटोः फाइल

इसे भी पढ़िए

ÓñàÓñûÓñ┐Óñ▓ÓÑçÓñ Óñ»Óñ¥ÓñªÓñÁ ÓñòÓÑç ÓñçÓñ© ÓñÁÓñ¥ÓñªÓÑç ÓñòÓÑï Óñ©ÓÑÇÓñÅÓñ« Óñ»ÓÑïÓñùÓÑÇ Óñ¿ÓÑç ÓñòÓñ┐Óñ»Óñ¥ Óñ¬ÓÑéÓñ░Óñ¥, ÓñªÓÑÇÓñ¬Óñ¥ ÓñòÓñ░ÓÑìÓñ«Óñ¥ÓñòÓñ░ Óñ©Óñ«ÓÑçÓññ ÓñçÓñ¿ Óñ╣Óñ©ÓÑìÓññÓñ┐Óñ»ÓÑïÓñé ÓñòÓÑï Óñ«Óñ┐Óñ▓Óñ¥ 1 ÓñòÓñ░ÓÑïÓÑ£

Related News