इस फ़िल्मी हस्ती ने ज्वाइन की समाजवादी पार्टी, कहा मैं अखिलेश यादव से…

img

लखनऊ।। 2019 के लोकसभा चुनावों की भले ही अभी तक घोषणा भी न हुई हो लेकिन और राजनीतिक दलों में अभी से भगदड़ शुरू हो गयी है। सपा-बसपा समझौते के बाद लोकसभा के उप-चुनाव में समाजवादी पार्टी को मिली जीत से जहाँ एक ओर अखिलेश और मायावती के होंशलें बुलंद हो गए हैं वहीँ 2019 के चुनाव को लेकर गठबंधन होने के बाद बीजेपी में कोहराम मचा हुआ है।

www.upkiran.org

नेताओं के दल-बदल का सिलसिला शुरू हो चुका है। चाहे पार्टी का आम-कार्यकर्ता हो या बड़ा नेता, सभी 2019 के लोकसभा चुनावों को देखते हुये अपनी पार्टी का चुनाव कर रहे हैं। अब सिनेमा-जगत पर भी राजनीति का रंग चढ़ने लगा है। फिल्म सिनेमा की एक मशहूर अभिनेत्री ने इस बीच समाजवादी पार्टी ज्वाइन कर लिया है।

मिशन 2019 को मिलकर फतह करेंगे अखिलेश और चाचा शिवपाल, इन्होने करवाई सुलह

भोजपुरी में ‘आंधी और तूफान’, लाडला, विधाता, दिलेर और मोहब्बत जैसी फिल्मों में काम करने वाली अभिनेत्री व फिल्म निर्मात्री माया यादव को समाजवादी पार्टी पसंद आ गयी है। उन्होंने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है। पार्टी ने उन्हें मुंबई प्रदेश का उपाध्यक्ष बना दिया है। महाराष्ट्र के पार्टी अध्यक्ष और विधायक अबू आसिम आजमी ने अभिनेत्री माया यादव को नियुक्ति-पत्र देकर पार्टी में स्वागत किया।

सपा-बसपा गठबंधन को लेकर मायावती ने अखिलेश यादव से की इन सीटों की मांग

माया यादव ने आगे कहा कि अबू आजमी के मार्ग-दर्शन में वो पार्टी को मजबूत करने का प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि समाज की अधिक महिलाओं को समाजवादी पार्टी से जोड़ेंगी और पार्टी का जनाधार बढ़ाने के लिये निरंतर प्रयास करती रहेंगी। माया यादव ने अबतक 200 से अधिक भोजपुरी फिल्मों में अभिनय किया है।

चाचा शिवपाल ने किया बड़ा दावा, कहा बसपा का गठबंधन…

समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद अभिनेत्री माया यादव ने कहा है कि वो समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से काफी प्रभावित हैं। कुछ समय पहले जब अखिलेश यादव ने मुंबई दौरा किया था तो माया यादव ने उनसे मुलाकात की थी। उसी समय उन्होंने सपा से जुड़ने का निर्णय कर लिया था। उन्होंने पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी को भलींभाँति निभाने का वादा किया है।

Óñ«Óñ┐ÓñÂÓñ¿ 2019: Óñ▓Óñ¥Óñ▓ÓÑé Óñ©ÓÑç Óñ«Óñ┐Óñ▓Óñ¿ÓÑç Óñ¬Óñ╣ÓÑüÓñéÓñÜÓÑç ÓñàÓñûÓñ┐Óñ▓ÓÑçÓñ Óñ»Óñ¥ÓñªÓñÁ, Óñ©Óñ┐Óñ»Óñ¥Óñ©ÓÑÇ ÓñàÓñƒÓñòÓñ▓ÓÑçÓñé ÓññÓÑçÓñ£

Related News