VIDEO: अपनी फरियाद लेकर मिलने गयी लड़की से जिलाधिकारी ने कर ली शादी

img

लखनऊ।। शादी को लेकर वैसे तो कई अजब-गजब किस्से और कहानियां सुनने को मिलती हैं लेकिन आज जिस शादी की बात हो रही है वो आपको हैरान कर देने वाला है।

www.upkiran.org

कहने को शाही शादियों से लेकर कई तरह की वीआईपी शादियों की चर्चाएं होती ही रहती हैं लेकिन आपने ऐसी कोई शादी न देखि होगी और न ही सुनी होगी जिसमें एक लड़की अपनी फरियाद लेकर एक जिलाधिकारी से मिलती है और बाद में उसी अधिकारी यानि आईएएस अफसर से उसकी शादी हो जाती है।

www.upkiran.org

बात हो रही है आईएएस अफसर संजय खत्री की जो वर्तमान में रायबरेली के डीएम हैं। हालाँकि जब ये लड़की उनसे मिली थी तब वो गाज़ीपुर के डीएम थे। उसी दौरान ये लड़की उनके पास अपनी फरियाद लेकर आयी थी। तब से उसका मिलना-जुलना जारी था। संजय खत्री गाजीपुर जिले के डीएम थे और इस दौरान एक फरियादी लड़की उनसे अपनी किसी परेशानी लेकर उनसे मिलने आई थी।

इस दौरान डीएम संजय खत्री को ये नहीं पता था कि फरियाद लेकर आयी एक अनजान लड़की एक दिन उनकी जीवन-संगिनी बन जायेगी। धीरे-धीरे दोनों में बातों का सिलसिला शुरू हुआ और बात बढ़ी तो दोनों में प्यार हो गया।

प्यार परवान चढ़ा तो दोनों ने एक दूसरे के साथ जीवन बिताने का वादा कर लिया। पिछले 19 नवंबर को दोनों हमेशा के लिये एक दूसरे के साथ सात फेरों में बंध गये। संजय खत्री गाजीपुर में तैनाती के दौरान जिस युवती से मिले थे वह अब उनकी पत्नी हैं। जानकारी के मुताबिक युवती अपनी समस्याओं को लेकर डीएम से मिलती थी।

गाजीपुर से ट्रांसफर होने के बाद डीएम संजय खत्री ने शादी कर ली है। बताया जा रहा है कि उनकी पत्नी एक सामान्य परिवार से हैं। संजय खत्री इस समय में रायबरेली के डीएम हैं। बता दें कि संजय खत्री को लेकर कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने बवाल किया था जिसके बाद उनका तबादला रायबरेली कर दिया गया था। फ़िलहाल इस समय दोनों की शादी चर्चा का विषय बनी हुई है।

गौरतलब है कि गाज़ीपुर डीएम रहते संजय खत्री पर कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कई आरोप भी लगाये थे जिसमें इस प्रकार के बर्ताव की चर्चा भी कैबिनेट मंत्री ने इशारों में की थी। कैबिनेट मंत्री और डीएम संजय खत्री को लेकर विवाद इतना बढ़ गया था कि तब सीएम योगी को बीच में आना पड़ा था।

https://youtu.be/-SPHxqjKkfk?t=5

Óñ©Óñ░ÓñòÓñ¥Óñ░ÓÑÇ ÓñûÓñ░ÓÑìÓñÜ Óñ¬Óñ░ ÓñàÓñ¼ Óñ╣ÓÑïÓñùÓÑÇ Óñ¼Óñ┐ÓñƒÓñ┐Óñ»Óñ¥ ÓñòÓÑÇ ÓñÂÓñ¥ÓñªÓÑÇ, ÓñªÓñ╣ÓÑçÓñ£ Óñ¡ÓÑÇ ÓñªÓÑçÓñùÓÑÇ Óñ»ÓÑïÓñùÓÑÇ Óñ©Óñ░ÓñòÓñ¥Óñ░

Related News