मनोरंजन डेस्क ।। Caribbean देश Bahamas में कुछ ऐसा हुआ जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। फिटनेस मॉडल मिशेल लेविस सूअऱ आईलैंड में फोटोशूट कराने पहुंची थी। फोटोशूट कराते वक्त ऐसा हादसा हुआ जिसकी चर्चा हो रही है। एक पिग आया और उनको काट लिया। इंटरनेट पर उनका वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जो उन्होंने खुद इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
वेनेजुएला की 32 वर्षीय फिटनेस मॉडल बिकनी पहनकर खूबसूरत आईलैंड में पोज दे रही थीं। वो सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। उनकी तस्वीरों को काफी पसंद की जाती हैं। लेकिन अब उनका एक वीडियो काफी शेयर किया जा रहा है। मिशेल पोज दे रहे थीं, उसी वक्त कुछ सूअर आ गए और मॉडल के पीछे पड़ गए। क्लिप में सना जा सकता है कि वो स्पेनिश में कह रही हैं- ‘मुझे काट लिया है।’
https://www.instagram.com/p/BtwWkKKhF58/?utm_source=ig_embed