इस लड़की के साथ हिंदुस्तान से भागा था विजय माल्या, आज उसी लड़की के दम पर…

img

नई दिल्ली ।। भगौड़े शराब व्यापारी विजय माल्या को हिंदुस्तान छोड़े करीबन 3 साल हो गए हैं। आगर आपको याद हो कि विजय माल्या जब देश छोड़कर भागा था तो उसके साथ फ्लाइट में एक लड़की भी थी। उस समय विजय माल्या के साथ विदेश जाने वाली इस लड़की ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। आइए आपको बताते है कि आखिर कौन थी ये लड़की और आज क्या कर रही है।

भगौड़े शराब व्यापारी जिस लड़की को अपने साथ विदेश ले गया था। उसका नाम पिंकी लालवानी है और वो विजय माल्या की कंपनी किंगफिशर एयरलाइंस में एयरहोस्टेस हुआ करती है। लेकिन दोनों की नजदीकियां इतनी बढ़ी कि आज दोनों पिछले 3 वर्षों से विदेश में रह रहे हैं। खबरें तो यहां तक भी है कि माल्या ने पिंकी लालवानी से शादी भी कर ली है।

पढ़िए-हिंदुस्तान के इस फैसले से चीन सहित चार देशों पर लगी लगाम, 5 साल तक चुकाएंगे भारी कीमत

आपको बता दें कि जिस पिंकी लालवानी को लेकर विजय माल्या विदेश गए थे। आज वहीं उनका खर्च उठा रही है। खुद विजय माल्या ने लंदन की एक कोर्ट में अपनी आर्थिक हालत के बारे में बताया। कोर्ट में बताया गया कि पिंकी लालवानी की सालाना सैलरी लगभग 1.35 करोड़ रुपए है। पिंकी लालवानी पिछले साल तब चर्चा में आईं थीं, जब ये पता चला था कि वो लंदन में शराब व्यापारी की पार्टनर हैं।

तो वहीं भगौड़े माल्या के एडवोकेट ने अदालत को बताया कि वो पिंकी से ही उधार मांगकर गुजारा कर रहे हैं। माल्या के एडवोकेट ने कोर्ट को खासतौर पर बताया कि माल्या ने अपनी पत्नी पिंकी लालवानी से बड़ी रकम उधार ले चुके हैं।

फोटो- फाइल

Related News