विन्ध्यवासिनी के दर्शन के लिए जा रही ऑटो पलटी, 1 महिला की मौत, 8 घायल

img

भदोही. उत्तर प्रदेश के भदोही में मंगलवार सुबह तड़के एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर विन्ध्याचल मंदिर के दर्शन के लिए जा रहा आटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई है।

बताया जा रहा है विंध्याचल मंदिर में विंध्‍यवासिनी का दर्शन करने जा रहे भक्तों की आटो तड़के ही एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में पलट गई, जिसमें एक महिला की मौत हो गई और आठ अन्‍य महिलाएं घायल हो गईं।

कर्नाटक के 17 MLA अयोग्य घोषित, लड़ सकते हैं विधानसभा का उपचुनाव

हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। जहां चार की हालत अधिक गंभीर होने पर उनको रेफर कर दिया गया है।

आटो में ड्राइवर सहित कुल 9 महिलाएं सवार थीं। सभी महिलाएं जिले में परउपुर क्षेत्र की निवासी हैं। महिलाओं के अनुसार सभी प्रत्येक पूर्णिमा को विंध्याचल मंदिर में स्नान और दर्शन पूजन के लिए जाती हैं। मंगलवार को भी सभी दर्शन पूजन के लिए निकली थीं कि रास्‍ते में यह हादसा हो गया।

फोटो-प्रतीकात्मक।

Related News