नई दिल्ली ।। राजधानी दिल्ली में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर क्षेत्र का है, जहां बदमाशों ने निजी कंपनी में जॉब करने वाली एक लड़की को उसके घर से चंद कदम पहले दिनदहाड़े बीच गली में गला दबा दिया और उसके साथ लूटपाट की।
दिल्ली के पांडव नगर एक एमएनसी में काम करने वाली महिला के साथ लूटपाट,बदमाशों ने तब तक महिला का गला दबाए रखा जब जब तक वो बेहोश नहीं हो गयी। 32 वर्षीय सतेंद्र कौर गुरुग्राम में एक एमएनसी में काम करती हैं। गुरुवार को वो कैब से ईस्ट विनोद के गुरुद्वारे के पास उतरीं और घर की तरफ जाने लगीं, तभी 2 लड़कों ने उनका पीछा कर उनका गला दबा दिया। वो रोड पर गिर पड़ी तब भी बदमाश उनका गला दबाए रहे।
ÓñªÓñ┐Óñ▓ÓÑìÓñ▓ÓÑÇ ÓñòÓÑç Óñ¬Óñ¥ÓñéÓñíÓñÁ Óñ¿ÓñùÓñ░ ÓñÅÓñò ÓñÅÓñ«ÓñÅÓñ¿Óñ©ÓÑÇ Óñ«ÓÑçÓñé ÓñòÓñ¥Óñ« ÓñòÓñ░Óñ¿ÓÑç ÓñÁÓñ¥Óñ▓ÓÑÇ Óñ«Óñ╣Óñ┐Óñ▓Óñ¥ ÓñòÓÑç Óñ©Óñ¥ÓñÑ Óñ▓ÓÑéÓñƒÓñ¬Óñ¥Óñƒ,Óñ¼ÓñªÓñ«Óñ¥ÓñÂÓÑïÓñé Óñ¿ÓÑç ÓññÓñ¼ ÓññÓñò Óñ«Óñ╣Óñ┐Óñ▓Óñ¥ ÓñòÓñ¥ ÓñùÓñ▓Óñ¥ ÓñªÓñ¼Óñ¥ÓñÅ Óñ░ÓñûÓñ¥ Óñ£Óñ¼ Óñ£Óñ¼ ÓññÓñò ÓñÁÓÑï Óñ¼ÓÑçÓñ╣ÓÑïÓñ Óñ¿Óñ╣ÓÑÇÓñé Óñ╣ÓÑï ÓñùÓñ»ÓÑÇ pic.twitter.com/Hbc2eBq7k5
— Mukesh singh sengar Óñ«ÓÑüÓñòÓÑçÓñ Óñ©Óñ┐ÓñéÓñ╣ Óñ©ÓÑçÓñéÓñùÓñ░ (@mukeshmukeshs) May 18, 2019
बदमाशों ने जब वारदात को अंजाम दिया तब गली के दो छोटे बच्चे ट्यूशन के लिए जा रहे थे। वो इसे देखकर बुरी तरह से सहम गए। वहीं, युवती के बेहोश होने पर बदमाश उसका आइफोन, पर्स और अन्य सामान लेकर भाग निकले। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।