25 वर्ष की उम्र में वजन बढ़ने से हो सकती है मृत्यु- शोध

img

अजब-गजब॥ अमेरिका में वयस्कों पर किये गये एक अध्ययन में बताया गया ‎कि 25 वर्ष की उम्र के आसपास अगर आपका वजन बढ़ता है तो समय से पहले मृत्यु का जोखिम बढ़ जाता है। इसके साथ ही इसमें पाया गया कि अधेड़ उम्र से बुढ़ापे की अवस्था के दौरान वजन कम होने से भी मृत्यु का जोखिम अधिक रहता है।

बताया जाता है ‎कि चीन में हाउझोंग यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी से शोधकर्ताओं ने अध्ययन को लेकर निष्कर्ष निकाला है। ‎जिसमें उन्होंने समय पूर्व मृत्यु के जोखिम को कम करने के लिये वयस्क उम्र के दौरान सामान्य वजन बनाये रखने के महत्व पर प्रकाश डाला है। इस पर उन्होंने कहा कि वयस्कों में मोटापा समय पूर्व मृत्यु के उच्च जोखिम से संबंधित है।

हालांकि वयस्क उम्र के दौरान खासकर युवावस्था से अधेड़ उम्र के पहले की अवस्था के दौरान वजन में बदलाव के लंबे समय तक असर के बारे में बहुत कम जानकारी है। हालां‎कि इस अध्ययन के निष्कर्ष 1988-94 और 1999-2014 के दौरान के यूएस नेशनल हेल्थ एंड न्यूट्रिशन एक्जामिनेशन सर्वे के आंकड़े पर आधारित है। जो एनएचएएनईएस राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधि वार्षिक सर्वेक्षण है। बताया जाता है ‎कि इसमें अमेरिकी नागरिकों के स्वास्थ्य का अनुमान लगाने के लिये उनके साक्षात्कार, शारीरिक परीक्षण एवं खून के नमूने शामिल होते हैं।

Related News