एयर स्ट्राइक पर ये क्या बोल गए पीएम मोदी, पाकिस्तान में मचा हड़कंप

img

नई दिल्ली ।। इंडियन एयर फोर्स द्वारा पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकी शिविर पर हमले के पुख्ता सबूत मांगने वाले को पीएम मोदी ने सीधा जवाब दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि पाकिस्तान की ओऱ सुबह 5 बजे आनन फ़ानन में ट्वीट करना ही अपने आप में हमारी सेना के पराक्रम का सबूत है। एक न्यूज चैनल को दिए गए पीएम मोदी के इस बयान के चलते पाकिस्तान में हड़कंप मच गया और विपक्ष के होश उड़ गए।

दरअसल, पीएम मोदी ने कहा कि जहां तक सबूत का सवाल है, पाकिस्तान अपने आप में बहुत बड़ा सबूत है। पाकिस्तान ने क्या कारण है कि सुबह 5 बजे ट्वीट किया कि हमारे साथ ऐसा किया है। हम तो चुप थे और पाकिस्तान को ये क्यों कहना पड़ा। वो अपने आप में सबूत है। ऐसा तो नहीं है कि भारत सरकार पहले जाकर बोली या हमारी सेना के लोग जाकर बोले।

पढि़ए-दुश्मन देश का ये शख्स भगौड़े माल्या को ला सकता है हिंदुस्तान, जानिए इस हस्ती के बारे में

प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्षी दलों और कांग्रेस पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि इसके पहले कई युद्ध हुए। क्या कभी किसी ने इस प्रकार की भाषा प्रयोग की है। कभी नहीं की। कई एक्शन हुए, कभी किसी ने ऐसी भाषा का प्रयोग नहीं किया। लेकिन सत्ता के लिए छटपटाने वाली कांग्रेस ने सारी मर्यादा खो दी है और इसी वजह से वो इस प्रकार की भाषा का इस्तेमाल करते हैं।

फोटो- फाइल

Related News