धोनी को लेकर ये क्या बोल गए रवि शास्त्री, कहा- अगर वो टीम में वापसी नहीं करना चाहते तो…

img

नई दिल्ली ।। टीम इंडिया इन दिनों दक्षिण अफ्रीका के साथ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रही है जिसका दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है| इस सीरीज के पहले खेले गए मुकाबले पर गौर करें तो इसमें दक्षिण अफ्रीका टीम को टीम इंडिया के हाथों 203 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा था|

रिपोर्ट के अनुसार, अभी हाल ही में रवि शास्त्री ने महेंद्र सिंह धोनी को लेकर बातचीत की| धोनी को लेकर रवि शास्त्री ने खुलकर कई बातें कह दी जिनसे आज हम आपको परिचित करवाने जा रहे है| लेकिन इसे जानने से पहले धोनी के बारे में बात करें तो यह बीते वर्ल्ड कप 2019 की समाप्ति के बाद से निरंतर टीम इंडिया से बाहर चल रहे है|

पढि़ए-बल्लेबाजी में फेल होने के बाद तेज गेंदबाज बना ये खिलाड़ी, अब भारतीय टीम में मचा रहा है धूम

विश्व कप-2019 के बाद टीम इंडिया कैरेबियाई दौरे पर गई थी| लेकिन इस दौरे पर महेंद्र सिंह धोनी टीम इंडिया के साथ मौजूद नहीं थे, क्योंकि वो जम्मू कश्मीर में भारतीय सेना के साथ ट्रेनिंग करने के लिए जुड़े थे| दक्षिण अफ्रीका के साथ खेली जा चुकी तीन मैचों की टी-20 सीरीज में भी धोनी शामिल नहीं हुए थे और खबरों की मानें तो अगली बांग्लादेश के साथ होने वाली सीरीज में भी धोनी टीम इंडिया का हिस्सा नहीं बनेंगे|

‘द हिंदू’ से बातचीत के दौरान रवि शास्त्री ने कहा कि यदि महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट में वापसी नहीं करना चाहते है तो उन्हें चयनकर्ताओं को अपनी राय स्पष्ट कर देनी चाहिए| रवि शास्त्री ने इससे आगे कहा कि धोनी एक बड़े खिलाड़ी है और उनके संन्यास का फैसला उन्हीं पर है| रवि शास्त्री ने कहा- मैं विश्व कप-2019 की समाप्ति के बाद से धोनी से नहीं मिला हूँ|

Related News