दुनिया की पहली रोटी कब पकाई गई थी, अभी जानिए

img

अजब-गजब ।। विश्व की पहली रोटी कब पकाई गई, इसे लेकर इतिहास में अलग-अलग मत हैं। लेकिन हाल में शोधार्थियों को जो अवशेष मिले हैं वे चौंकाने वाले हैं। उत्तर-पूर्वी जॉर्डन में शोधार्थियों को एक ऐसी जगह मिली है जिसे लेकर बताया जा रहा है कि वहां करीब साढ़े चौदह हजार साल पहले फ्लैटब्रेड यानी रोटी पकाई गई थी।

दावा किया जा रहा है कि इस जगह पर पत्थर के बने एक चूल्हे में रोटी पकाई गई थी। शोधार्थियों को मौके से वह पत्थर का चूल्हा मिला भी है। इन अवशेषों से यह ज्ञात होता है कि मानव ने कृषि विकास से सदियों पहले रोटी पकाकर खानी शुरू कर दी थी। रिपोर्ट के मुताबिक 4000 साल पहले इंसानों ने खेती करना शुरू किया लेकिन उससे काफी समय पहले पूर्वी भूमध्यसागर में शिकारियों ने रोटियां पकानी शुरू कर दी थीं।

पढ़िए- Omg!! इस देश में सुरक्षित नहीं हैं मर्द, सड़क पर अकेला दिख जाए लड़का तो अगवा करके बलात्कार कर देती हैं महिलाएं

अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि उस समय रोटी बनाने में जंगली अनाजों का इस्तेमाल किया गया होगा। यह रोटी जौ, इंकॉर्न, जई और पानी में उगने वाले एक खास किस्म के पौधे ट्यूबर्स से से बनाई गई होगी।

रिसर्च के मुताबिक, इस रोटी को नॉटफियन संस्कृति के लोगों ने बनाया होगा। ये वे लोग होंगे जो खानाबदोशी की बजाय एक जगह ठहरकर जीवन व्यतीत करते होंगे। यह अवशेष ब्लैक डेजर्ट एर्केओलॉजिक साइट पर मिला है।

इससे पहले रोटी के इतिहास को धरती पर कृषि विकास से जोड़कर देखा जाता था। आज से लगभग चार हज़ार साल पहले इंसानों ने धरती पर खेती करना प्रारम्भ किया था और इसके बाद ही रोटी बनाई गयी होगी। लेकिन इस शोध और मिले अवशेषों से यह प्रतीत होता है कि रोटी का इतिहास कृषि विकास से भी काफी पहला है। शोधार्थी अमाया अरन्ज-ओटेगुई ने बताया, यह संभव है कि रोटी ने पौधों की खेती करने के लिए लोगों को प्रोत्साहन दिया हो।

फोटो- फाइल

Related News