हवाई जहाज का रंग क्यों होता है सफेद, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप

img

अजब-गजब ।। क्या आपने कभी सोचा है कि अधिकतर हवाई जहाजों का रंग सफेद क्यों होता है? दरअसल, हवाई जहाज का रंग सफेद होने के पीछे कई वैज्ञानिक और इकोनॉमिकल वजहें होती हैं। आज हम आपको इन्हीं में से कुछ बड़ी वजहों के बारे में बताने जा रहे हैं।

विमान का रंग सफेद होने की सबसे बड़ी वजह हवाई जहाज को गर्मी से बचाना है। विमान रनवे से लेकर आसमान तक धूप में ही रहता है। ऐसे में उस पर सूरज की किरणें सीधी पड़ती हैं। सूरज की किरणों में इंफ्रारेड रेज होती हैं, जिससे भयंकर गर्मी पैदा होती है।

पढ़िए-महिला ने प्लेन में खोला Toilet का दरवाजा, देखते ही यात्रियों के उड़ गए होश

सफेद रंग ऐसे में हवाई जहाज को गर्म होने से बचाए रखता है। सफेद रंग सूरज की किरणों को 99% तक रिफ्लेक्ट कर देता है। सफेद रंग बाकी दूसरे सभी रंगों से ज्यादा ठंडक देने में मददगार साबित होता है।

दूसरे सभी रंगों की तुलना में सफेद रंग की दृश्यता अधिक बेहतर होती है, इसलिए सफेद रंग के हवाई जहाज को आसमान में आसानी से देखा जा सकता है। इससे एक्सीडेंट होने से बचा जा सकता है। हवाई जहाज दिन-रात और अलग-अलग मौसम में आसमान में उड़ते रहते हैं। ऐसे में उनका रंग अलग-अलग होने पर दृश्यता कम होने का डर रहता है, इसीलिए सुरक्षा की वजह से ज्यादातर हवाई जहाजों को सफेद रंग में रंगा जाता है।

फोटो- फाइल

Related News