पति को कमरे में लाकर बोली बीवी, कहा- इनसे मिलिए ये हैं मेरा आशिक और अब तुम कुछ नहीं…

img

पंजाब ।। चंडीगढ़ के पंचकूला मोरनी एरिया में एक रिजॉर्ट की बैक साइड में दो दिन पहले एक व्यक्ति का गला दबाकर और पत्थर मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस जांच में चौकाने वाला खुलासा हुआ है। इसमें सामने आया है कि इस्लाम का मर्डर उसकी ही पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर किया है। इस बात का खुलासा मोबाइल कॉल, लोकेशन और महिला की चूड़ियों से हुआ है।

इस बारे में चंडीमंदिर पुलिस थाना प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि इस केस को सुलझा लिया गया है। महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया जाना है। उसे पकड़ने के लिए रेड की जा रही है। पुलिस जांच में पता चला है कि इस्लाम की पत्नी श्यामा प्रवीण अपने पति को हर रोज पीजीआई में ड्यूटी पर जाने का बहाना लगाती थी।

पढ़िए- हर रात इस लड़की के पास आते हैं नागराज, हैरान कर देगी 100 साल पुराने नाग और इस लड़की की प्रेम कहानी

उसका पति कुछ खास कमाई नहीं करता था। इस कारण वह परेशान थी। वारदात वाले दिन भी प्रवीण अपने पति को पीजीआई ड्यूटी पर जाने का बहाना लगाया। वह घर से निकल गई और अपने प्रेमी के साथ बाइक पर मोरनी के पलासरा के एक होटल में आ गई। प्रवीण ने अपने प्रेमी के साथ इस्लाम को ठिकाने लगाने की योजना बनाई।

अपने पति को कॉल कर यहां बुलाया। जब यहां इस्लाम ने प्रवीण को अन्य व्यक्ति के साथ देखा तो दोनों में बहस शुरू हो गई। प्रवीण ने उसे अपने और प्रेमी के बारे में बताया। इस पर इस्लाम को गुस्सा आया तो प्रवीण को थप्पड़ भी मारे और उसकी चूड़ियां टूट गई थी। यह देख प्रवीण के प्रेमी ने उसका गला दबा दिया। प्रवीण ने प्रेमी का साथ दिया। इसके बाद दोनों ने इस्लाम के चेहरे पर पत्थरों से वार किए।

मोरनी-रायपुररानी रोड पर पलासरा गांव के पास रविवार शाम को रिजॉर्ट के पीछे एक डेड बॉडी मिली थी। साथ ही यहां पर एक बाइक भी मिली थी। पुलिस जब मौके पर पहुंची थी तो आसपास के लोगों ने बताया था कि यहां पर लड़ाई-झगड़ा होने की आवाजें आ रही थी। शाम को दो बाइकों को एरिया के कुछ लोगों ने देखा भी था। इसके बाद यहां इस्लाम की डेड बॉडी मिली थी। करनाल का रहने वाला इस्लाम अपने परिवार के साथ नारायणगढ़ में रहता था। वह एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करता था।

पुलिस की इन्वेस्टिगेशन में खुलासा हुआ है कि इस्लाम की पत्नी के हाथों पर चोट लगी हुई थी। मानों किसी ने चूड़ियों को जबरदस्ती तोड़ा हो, कुछ निशान भी थे। इसके बाद उसके मोबाइल की कॉल डिटेल और लोकेशन को चेक किया गया तो सामने आया कि वह नारायणगढ़ में थी ही नहीं।

इसके बाद रायपुररानी से लेकर मोरनी एरिया में कई जगह से डंप उठाया गया, क्योंकि पुलिस को लोगों ने बताया था कि यहां एक महिला और एक अन्य पुरुष आया था। शक के दायरे में आने के बाद पुलिस ने पूछताछ की तो महिला ने अपना गुनाह कबूल किया और हत्या का केस सुलझ गया।

फोटो- प्रतीकात्मक

Related News