बिना कपड़े के 3 किलोमीटर पैदल चलकर पुलिस थाने पहुंची महिला, फिर पुलिस ने किया…

img

जोधपुर ।। राजस्थान राज्य के चूरू जनपद के बीदासर कस्बे में एक महिला के निर्वस्त्र होकर थाने पहुंचने का मामला सामने आया है। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे घरेलू कलह मान रही है। निर्वस्त्र थाने पहुंची। वार्ड पांच निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि जेठानी व सास से उसकी नहीं बनती है। दोनों की प्रताड़ना से ऐसा कदम उठाने को मजबूर हुई।

हैरत की बात ये है कि महिला (28) 3 किलोमीटर तक निर्वस्त्र होकर सड़क पर चलती रही लेकिन किसी ने उसके तन पर कपड़ा डालने की हिम्मत नहीं की। महिला थाने पहुंच गई, यहां पहले से मौजूद परिजनों ने महिला को कपड़े पहनाए और फिर थाने के भीतर ले गए।

पढ़िए-ATM में रुपया निकालने गई लड़की को युवक ने दिखाया प्राइवेट पार्ट, हुआ ये हाल

खबर के अनुसार, वार्ड 5 निवासी मनोज भार्गव व उसके परिजन महिला को रतनगढ़ के लोहा गांव से डेढ़ लाख रुपए में खरीदकर लाए थे। महिला का पीहर अकोला (महाराष्ट्र) बताया जा रहा है। पति मनोज कुछ महीने पहले से मजदूरी करने बाहर गया हुआ है। वह घर पर जेठ, सास व जेठानी के साथ रहती है।

रविवार सुबह किसी बात लेकर सास व जेठानी से कुछ कहासुनी हो गई। इस पर महिला लगभग साढ़े 8 बजे निर्वस्त्र होकर घर से निकल गई। परिजनों को इसकी भनक देर से लगी। रास्ते में कुछ महिलाओं ने कपड़े पहनाने का प्रयास किया। लेकिन उसने कपड़े नहीं पहने। पुलिस से पहले लोगों ने आईजी को इसकी सूचना दे दी। आईजी के निर्देश पर पुलिस सक्रिय हो गई।

जिस रोड से महिला थाने पहुंची थी उस रोड पर स्थित CCTV के फुटेज डिलीट करवा दिए। इसके लिए कस्बे में चेतावनी दे दी कि यदि किसी ने महिला का वीडियो वायरल किया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

फोटो- फाइल

Related News