ये है दुनिया की सबसे महंगी चीज, 100 देश के बराबर 1 ग्राम

img

डेस्क ।। क्या आपको पता है कि दुनिया भर में कौन-सी चीज़ सबसे ज्यादा महंगी है। अगर आप भी नहीं जानते, तो हम आपको बताएंगे ऐसी कौन सी चीज़ दुनिया में सबसे महंगी है।

वैसे ज्यादातर लोगो को यही पता है कि सबसे मंहगी चीजे हीरे, सोना चांदी और प्लेटिनम जैसी धातु होंगी। लेकिन ऐसा सोचना आपके लिए गलत है। दरअसल, आज हम उस नायाब चीज़ के बारे में बताएंगे जो दुनिया के 100 छोटे देशों को आराम से खरीदा सकता है।

पढ़िए- नोट नहीं फिर भी इस ATM पर लगती है लम्बी कतार, वजह जानकर खुदको लाइन में लगने से नहीं रोक पाएंगे आप

इस चीज का अंग्रेजी नाम Antimatter है जिसे हिंदी भाषा में प्रतिपदार्थ कहा जाता है। अब आप जानना चाहते होंगे कि ये किस काम में आता है तो आपको बता दे कि अंतरिक्ष यात्रा करने या दूसरे ग्रहों पर जाने आने के लिए अंतरिक्ष यान में जो ईंधन भरा जाता है वो इसी Antimatter (प्रतिपदार्थ) से बनता है।

पढ़िए- ये है अनोखा मंदिर जहां भगवान के साथ रहते हैं खूंखार जानवर

वैसे तो ये आम लोगो के लिए धरती पर किसी काम का नहीं है, लेकिन जब अन्तरिक्ष की बात होती है तो अन्तरिक्ष में यह एक बेशकीमती पदार्थ बन जाता है। आपने हॉलीवुड की कई ऐसी फिल्में देखी होगी जिसमें दुश्मन देश के द्वारा प्रतिपदार्थ चुराने की कहानी होती है इस विषय पर अबतक कई फिल्मे बन चुकी हैं।

आपको बता दें कि Antimatter एक ऐसा प्रकार है जो प्रतिकणों जैसे पाजीट्रान, प्रति-प्रोटान, प्रति-न्युट्रान से मिलकर बनता है। ये प्रति-प्रोटान और प्रति- न्युट्रान प्रति क्वार्कों मे बने होते हैं। जिस जगह पर इसका उत्पादन किया जाता है वहां दुनिया सबसे कड़ी सुरक्षा रखी जाती है और 1 मिलीग्राम बनाने में 160 करोड़ रूपये लग जाते हैं।

फोटो- फाइल

Related News