ये है दुनिया का सबसे रोचक चुनाव, 1 दिन 9 करोड़ से ज्यादा लोग करेंगे मतदान !

img

वर्ल्ड डेस्क. इंडोनेशिया के वर्तमान राष्ट्रपति जोको ‘जोकोवी’ विदोदो बुधवार को देश में हुए मतदान के बाद गिनती शुरू होने पर राष्ट्रपति बनने की दौड़ में आगे चल रहे हैं।

विश्व के तीसरे सबसे बड़े लोकतंत्र के अगले राष्ट्रपति के चुनाव के लिए लाखों इंडोनेशियाई लोगों ने मतदान केंद्रों के बाहर कतार में लगकर वोट डाले। मुख्य मुकाबला विदोदो और उनके प्रतिद्वंद्वी पूर्व जनरल प्राबोवो सुबिआंतो के बीच है।

जानकारी के मुताबिक, सैफुल मुजानी रिसर्च एंड कंसल्टिंग फर्म द्वारा बताई गई पहले दौर की मतगणना के रुझानों के अनुसार, जोकोवी के नाम से लोकप्रिय विदोदो को 55.34 प्रतिशत मत मिले हैं, जबकि सुबिआंतो को 44.67 प्रतिशत मत मिले हैं।

मई में नतीजों की घोषणा

जनरल इलेक्शंस कमीशन ऑफ इंडोनेशिया (केपीयू) ने 77.5 प्रतिशत मतदान होने का अनुमान लगाया और सरकार ने बुधवार को अधिकतम मतदान सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया।

चुनाव आयोग आधिकारिक रूप से मई में परिणामों की घोषणा करेगा। सुधार के वादे के साथ राष्ट्रपति बने विदोदो ने अपने कार्यकाल के दौरान सामाजिक और विकासात्मक नीतियों को प्राथमिकता दी।

Related News