img

नई दिल्ली ।। ‘कॅाफी विद करण’ का हिस्सा बने। उस दौरान दोनों बाप-बेटी ने घर के कई सीक्रेट्स रिवील किए। सैफ ने कई बातें शो में ऐसी बोली जिसे सुन सारा और करण भी शर्मा गए।

बॅालीवुड स्टार सैफ अली खान और सारा अली खान हाल में टीवी के मशहूर टॅाक शो ‘कॅाफी विद करण’ का हिस्सा बने। उस दौरान दोनों बाप-बेटी ने घर के कई सीक्रेट्स रिवील किए। लेकिन चौंकाने वाली बात ये थी कि सैफ ने कई बातें शो में ऐसी बोली जिसे सुन सारा और करण भी शर्मा गए।

पढ़िए- विदेशी रेसलर से पिटने के बाद बोलीं राखी सावंत, कहा- बदला लेना है, खली भाई बुलबुल को बुलाओ

जी हां, शो के दौरान सैफ ने करीना और अपने बैडरूम सीक्रेट्स बेटी के सामने बता डाले। दरअसल बात तब शुरू हुई जब करण जौहर ने करीना के बारे में बात करते हुए कहा कि, ‘आपकी वाइफ का जिम लुक काफी पॉप्युलर है। इसपर सैफ कहा ने कहा, और मैं बेडरूम में डिपार्चर से पहले उनका क्लोजअप लुक देखता हूं।’ अपने पिता के मुंह से उनकी सेक्स लाइफ की बातें सुनकर सारा शर्मा जाती हैं और अपने कानों पर हाथ रख लेती हैं।

इसके अलावा शो में कई और बाते भी हुईं। करण ने सैफ से पूछा कि, ‘सारा के बॉयफ्रेंड से पिता सैफ कौन से 3 सवाल सबसे पहले पूछेंगे।’ इस सवाल के जवाब में 48 साल के सैफ ने कहा, ‘पॉलिटिकल व्यूज ड्रग्स’।

सैफ के जवाब के बाद करण ने कहा, ‘पैसे के बारे में पूछा जाना अच्छा रहेगा, मैं तो यही पहले पूछता।’ इसपर सैफ तुरंत पलटकर बोले,’ अगर आपके पास मनी है तो आप इसे (सारा) ले जा सकते हैं। इस पर सारा ने रिएक्ट करते हुए सैफ से कहा, ‘आपको ये सब बंद करना चाहिए। ये सब गलत है।’

साथ ही शो के दौरान करण ने सारा से पूछा कि वह किस शख्स को डेट करना चाहती हैं और किससे शादी। इसके जवाब में सारा ने कहा सारा ने कहा कि वे रणबीर कपूर से शादी करना चाहती हैं पर उन्हें डेट नहीं करना चाहतीं। वे कार्तिक आर्यन को डेट करना चाहती हैं।

फोटो- फाइल