आयोग का अध्यक्ष बनने की रेस में हैं ये चार चेहरे, कभी भी हो सकती है घोषणा

img

लखनऊ ।। अधीनस्थ चयन सेवा आयोग (आयोग) का अध्यक्ष बनने की लिस्ट में ये चार नाम सबसे आगे चल रहे हैं। बताया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्य सचिव से विचार विमर्श कर लिस्ट फाइनल कर ली है।

अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री रहते हुए सीधे बगावत करने वाले एसपी सिंह इस लाइन में सबसे आगे चल रहे हैं। बताया जा रहा है कि वह आयोग के अध्यक्ष बन सकते हैं।

दूसरे नंबर पर कल्याण सिंह के दामाद बताए जा रहे हैं। अशोक वर्मा का पलड़ा भी काफी भारी है। तीसरे नंबर पर आयोग की कार्यकारी अध्यक्ष बबिता लाठर हैं। हालांकि सपा के एक नेता की पत्नी होने की वजह से उनका बनाए जाने की संभावना बहुत कम है। चौथे नंबर पर प्रदीप भटनागर का नाम है। वह आज ही आईएएस के पद से रिटायर हुए हैं।

1- एसपी सिंह (सूर्य प्रताप सिंह)
2- अशोक वर्मा (कल्याण सिंह के दामाद)
3- बबिता लाठर (कार्यकारी अध्यक्ष)
4- प्रदीप भटनागर (आज ही रिटायर हुए हैं)

फोटोः प्रतीकात्मक।

Related News