img

 www.upkiran.org

यूपी किरण ब्यूरो

छत्तीसगढ़।। कर्ज में डूबे किसान ने पहले अपने तीन बच्चों का कत्ल किया फिर उसके बाद पत्नी को भी मौत घाट उतार दिया। आखिर में उसने खुद भी आत्म-हत्या कर ली।

घटना छत्तीसगढ़ के बालोद जिले की है। गुंडरदेही ब्लॉक स्थित ग्राम देवरी में एक किसान अपने परिवार को मौत के घाट उतारकर खुद फांसी के फंदे पर झूल गया। घटना की जानकारी लगते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आरोपी किसान का नाम गोविंद राम देशलहरे उम्र 45 वर्ष है।

मृतक आरोपी ने अपने ही 3 बच्चे और पत्नी के ऊपर धारदार हथियार से हमला कर खुद फांसी पर झूल गया। हमले में उसके पुत्र जीतेश, बेटी पल्लवी तथा पत्नी दुर्गा बाई की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

वहीं इस घटना में बड़ी बेटी शालिनी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही घायल की दादी घर के अंदर पहुंची और घायल शालिनी को ग्रामीणों की मदद से गुंडरदेही अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे इलाज के लिए रायपुर के मेकाहारा अस्पताल भेजा गया है।

उधर घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरु कर दी है। पुलिस के अनुसार घटना के समय हत्या करने वाले की भांजी योगेश्वरी भी घर में मौजूद थी।

आरोपी ने वारदात को अंजाम देने से पहले उसे एक कमरे में बंद कर दिया और बारी-बारी से सभी को मौत के घाट उतारकर खुद आत्महत्या कर ली।पुलिस इस मामले में मृतक की भांजी और ग्रामीणों के साथ पूछताछ कर रही है।

फोटोः फाइल

इसे भी पढ़ें

http://upkiran.org/4756

 

--Advertisement--