img

डेस्क ।। एयरलाइन कंपनियों के बीच बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच Air India ने बेहद सस्ता ऑफर पेश किया है। Air India दिल्ली, गोवा और बेंगलुरू सहित कुछ लोकप्रिय जगहों के लिए 1,000 रुपये में टिकट की पेशकश कर रहा है। ये टिकटें Air India की नाईट फ्लाइट के लिए हैं। एअर इंडिया की यह सर्विस देर रात प्रस्थान करती है और सुबह से पहले यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचा देती है।

दिल्ली-गोवा और गोवा-दिल्ली उड़ान के लिए हवाई किराया 3,000 रुपये से शुरू होता है। दिल्ली की उड़ान 10 बजे प्रस्थान करती है और 12।35 बजे गोवा पहुंच जाती है। जबकि गोवा-दिल्ली फ्लाइट 1।15 बजे प्रस्थान करती है और दिल्ली में 3।40 बजे पहुंची है।

पढ़िए- विदेशी रेसलर से पिटने के बाद बोलीं राखी सावंत, कहा- बदला लेना है, खली भाई बुलबुल को बुलाओ

बेंगलुरु-अहमदाबाद मार्ग में Air India की टिकट 1,000 रुपये से शुरू होती है। बेंगलुरु उड़ान 12।30 बजे प्रस्थान करती है और 2।35 बजे अहमदाबाद पहुंच जाएगी। जबकि वापसी में यह 3।05 बजे अहमदाबाद से निकलती है और 5।25 बजे गंतव्य तक पहुंच जाती है।

इसी तरह दिल्ली- कोयम्बटूर की उड़ान का 2,500 रुपये है। यह दिल्ली-कोयंबटूर उड़ान 9।15 बजे प्रस्थान करती है और 12।30 बजे अपने गंतव्य तक पहुंच जाती है। कोयंबटूर से Air India की उड़ान 1 बजे प्रस्थान करती है और सुबह 4 बजे दिल्ली पहुंच जाती है।

Air India ने कहा कि ये देर रात की उड़ानें 30 नवंबर से दैनिक आधार पर चलेंगी। सस्ते किराए के साथ रेड आईज की उड़ानें यात्रियों को न केवल शहर के यातायात मुक्ति दिलाएगी बल्कि होटल के किराए को भी बचाएगी।

सर्दियों की छुट्टियों में कई अन्य एयरलाइंस ने विशेष किराए और छूट वाले टिकट भी लॉन्च किए हैं। बजट वाहक गोएयर 1,313 रुपये से शुरू होने वाले सभी समावेशी किराए के साथ बिक्री पर 13 लाख सीटों की पेशकश कर रहा है। गोएयर की बिक्री 18 नवंबर को खत्म हो जाएगी।

फोटो- फाइल