सोनिया के कांग्रेस का अध्यक्ष बनते ही राहुल के पोस्टर हटे

img

नई दिल्ली।। दिल्ली में कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहूल गांधी के पोस्टर्स को अब हटा लिया गया है। और उनकी जगह अब सोनिया गांधी के पोस्टर्स लगाए जा रहे है । दरअसल यह काम आम चुनाव के बाद राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद हाल ही में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में सोनिया गांधी को कांग्रेस का अंतरिम अध्यक्ष चुना गया है।

सोनिया गांधी के अंतरिम अध्यक्ष बनने के बाद कांग्रेस मुख्यालय में सोनिया गांधी के बैनर पोस्टर लगाए जा रहे हैं। कांग्रेस मुख्यालय के कमरे से राहुल गांधी का नेम प्लेट हटाकर सोनिया गांधी का नेम प्लेट लगा दिया गया है। कांग्रेस मुख्यालय परिसर में सोनिया गांधी के बडे बडे पोस्टर लगाये गये है।

बता दे कि शनिवार को कांग्रेस कार्यकारिणी सीडब्ल्यूसी की हुई बैठक में पार्टी ने सोनिया गांधी को अंतरिम कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया है । शनिवार को कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक दो बार हुई है । पहली बार सुबह जब कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक हुई तो अंतरिम अध्यक्ष के नाम पर फैसला नहीं हो पाया है । इसके बाद कांग्रेस नेताओं के कई ग्रुप बनाए गये है । इस ग्रुप ने कई घंटे तक कई नामों पर मंथन किया गया है । लेकिन गांधी परिवार से इतने किसी दूसरे का नाम पर कांग्रेस में सहमति नहीं बन पाई , इसके बाद पार्टी ने अंतरिम अध्यक्ष के लिये सोनिया का नाम फाइनल किया गया है

इससे पहले सोनिया गांधी ने 1998 से लेकर 2017 तक कांग्रेस की कमान संभाली थी। जिसके बाद राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया था। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने लोकसभा का चुनाव लड़ा था। लेकिन कांग्रेस का प्रदर्शन ठीक नहीं रहा है। इसके बाद राहुल गांधी ने पार्टी अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया था।

Related News