नई दिल्ली ।। देश के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी में बॉलीवु़ड से हॉलीवुड तक कई मशहूर हस्तियां शामिल हुई। इस विवाह समारोह में कुछ ऐसी भी बॉलीवुड हस्तियां नजर आई जो सालों से गायब थी।
आपको बता दें कि ईशा अंबानी और पीरामल की शादी में करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, लारा दत्ता-महेश भूपति पहुंचे।
इसके साथ ही प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस और सचिन तेंडुलकर पत्नी अंजलि के साथ पहुंचे। फिल्मकार विधु विनोद चोपड़ा, अनुपमा चोपड़ा और महानायक अमिताभ बच्चन भी शामिल हुए।
जानकारी के लिए बता दें कि आनंद और ईशा शादी के बाद 452.5 करोड़ रुपए के ओल्ड गुलीटा बंगले में रहेंगे। आनंद के माता-पिता अजय और स्वाति पीरामल ने यह बंगला बेटे और होने वाली बहू को तोहफे में दिया है। वर्ली स्थित यह 5 मंजिला बंगला 50 हजार स्क्वायर फीट में फैला है।