अनोखे अंदाज में गोलगप्पे खाती महिला के इस VIDEO को अबतक 22 लाख लोगों ने देखा

img

www.upkiran.org

नई दिल्ली।। Social Media पर एक ऐसी महिला का Video वायरल हो रहा है जो अजीबो-गरीब अंदाज में गोलगप्पे खाती है। महिला का वीडियो Facebook पर वायरल हो गया है और अब तक इसे करीब 22 लाख लोग देख चुके हैं।

पढ़िए- शादी का झांसा देकर महिला से 3 साल बनाता रहा नाजायज संबंध, मामला दर्ज होने पर फरार

महिला गोल-गप्पे को क्रश कर देती है और फिर उसे मसाले के साथ मिलाकर खा जाती है और गोल-गप्पे का पानी वह अलग से ग्लास से पीती है। महिला इस दौरान दौड़कर गोल-गप्पे खत्म होने पर और गोल-गप्पे ले आती है। इस फनी-वीडियो को फेस-बुक पर शेयर किया गया तो यह लोगों को इतना अधिक पसंद आया कि इसे अब तक 21 लाख 74 हजार लोग देख चुके हैं और हजारों लोगों ने इसे अपने timeline पर शेयर भी कर दिया है।

वीडियो देखकर ऐसा लगता है कि महिला गोलगप्पा खाने के कॉम्पिटिशन में हिस्सा ले रही है। करीब 3 मिनट के वीडियो को देखकर आपकी जोर की हंसी भी छूट सकती है। कई लोगों ने इस वीडियो पर फनी कमेन्ट किए हैं तो कई लोगों ने कहा है कि महिला गोलगप्पा खाने के संस्कार को नष्ट कर रही है। एक शख्स ने कमेन्ट करते हुए लिखा कि ऐसा लगता है कि महिला की सारी मेहनत जाया हो गई होगी, क्योंकि आखिर में उसे डिसक्वालिफाई कर दिया गया होगा। देखें VIDEO-

https://www.facebook.com/kvabj/videos/1331439693651481/

वीडियो- सोशल मीडिया

इसे भी पढ़ें

http://upkiran.org/7735

 

Related News