RSS का यह चेहरा बन सकता है यूपी का CM

img

यूपी किरण ब्यूरो, नई दिल्ली

लखनऊ ।। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में जो चेहरा सबसे आगे चल रहा है, वह अपने आप में काफी अहम और चौकाने वाला है। मोदी और अमित शाह के काफी करीबी माने जा रहे इस जमीनी नेता को यदि मुख्यमंत्री बनाया जाता है तो राजनाथ सरीखे नेताओं को काफी झटका लगेगा।

इस चेहरे का नाम शिव प्रकाश सिंह है। शिव प्रकाश भाजपा के केंद्रीय संगठन में राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव हैं। उन्हें संगठन का बहुत बड़ा खिलाड़ी बना जाता है। गोवा में भाजपा की जो सरकार बनी है उसमें और उड़ीसा में भाजपा की सरकार बनवाने को लेकर शिव प्रकाश सिंह का महत्वपूर्ण योगदान माना जाता है। 

शिव प्रकाश आरएसएस के नेता थे और सीधे भाजपा में उन्हें लिया गया था। राम माधव और शिव प्रकाश सिंह दोनों ही नेताओं की एक साथ भाजपा में इंट्री हुई थी। शिव प्रकाश पीएम मोदी के भी काफी भरोसेमंद चेहरे के रूप में जाने जाते हैं। उनकी गिनती संगठन के अच्छे कार्यकर्ताओं में होती है। 

फोटोः फाइल।

Related News