आसान हुआ देवघर जाना, हर सोमवार को चलेगी ये ट्रेन

img

कोरोना के कारण बंद हुए रेल यातायात को अब विभाग क्रमशः सुचारू करने में लगी हुई है। इसी कड़ी में बरौनी के रास्ते देवघर एवं कोलकाता जाने वाले मिथिला के लोगों के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई गई है। जिसमें 03135 कोलकाता-जयनगर एक्सप्रेस प्रत्येक 12 दिसम्बर से प्रत्येक शनिवार को कोलकाता से जयनगर के लिए तथा 03136 जयनगर-कोलकाता एक्सप्रेस प्रत्येक सोमवार को जयनगर से कोलकाता के लिए चलेगी।

special train will run on every monday

03135 कोलकाता से रात में 20:55 बजे खुल कर 21:37 बजे नैहाटी जंक्शन, 22:15 बजे बंडेल, 23:20 बजे वर्धमान, 00:15 बजे दुर्गापुर, 1:12 बजे आसनसोल जंक्शन, 1:35 बजे चितरंजन, 2:21 बजे मधुपुर जंक्शन, 2:51 बजे जसीडीह जंक्शन, 4:15 बजे झाझा, 4:49 क्यूल जंक्शन, 6:30 बजे बरौनी जंक्शन, 8:05 बजे समस्तीपुर जंक्शन, 9:00 बजे दरभंगा जंक्शन, 9:21 बजे सकरी जंक्शन तथा 9:45 बजे मधुबनी होते हुए सुबह 10:45 बजे जयनगर पहुंच जाएगी।

वापसी में सोमवार को यह ट्रेन 03136 बनकर दिन में 12:42 बजे जयनगर से खुलेगी तथा 13:09 बजे मधुबनी, 13:26 बजे सकरी जंक्शन, 14:05 बजे दरभंगा जंक्शन, 15:33 बजे समस्तीपुर जंक्शन, 16:50 बजे बरौनी जंक्शन, 18:30 बजे क्यूल जंक्शन, 19:35 बजे झाझा, 20:12 बजे जसीडीह जंक्शन, 20:42 बजे मधुपुर जंक्शन, 21:20 बजे चितरंजन।

22:50 बजे आसनसोल जंक्शन, 23:25 बजे दुर्गापुर जंक्शन, 1:04 बजे वर्धमान, 2:13 बजे बंडेल तथा 2:38 बजे नैहाटी होते हुए सुबह 3:50 बजे कोलकाता पहुंच जाएगी। इस ट्रेन के शुरू होने से बरौनी जंक्शन से यात्रा करने वाले श्रद्धालु जहां ससमय देवघर पहुंच जाएंगे और वापसी में उन्हें आसानी होगी। वहीं, कोलकाता से मार्केटिंग करने वाले व्यापारियों को भी काफी सुविधा और समय की बचत होगी।

Related News