इस लड़के को निकली इतने सेंटीमीटर लंबी पूंछ, लोग बोले-बजरंगबली का अवतार

img

नई दिल्ली। कई बार ऐसा होता है जब शरीर के किसी हिस्से में कुछ अंग अप्रत्याशित ढंग से दिखने लगते हैं। कुछ अंग इतने ज्यादा बड़े हो जाते हैं या फिर अलग से निकल आते हैं जिससे व्यक्ति को परेशानी होने लगती है। मेडिकल साइंस में इसकी कई वजह हो सकती है। वहीं कुछ लोग इसे आस्था से जोड़ने लगते हैं। ऐसा ही एक मामला नेपाल से सामने आया है। यहां एक लड़के की पीठ पर पूंछ निकल आई है।

DESHANT

एक रिपोर्ट के मुताबिक लड़के का नाम देशांत अधिकारी है और ये करीब सोलह साल का है। कुछ दिनों पहले इस लड़के की पीठ के निचले हिस्से में बाल उगना शुरू हुआ जिस पर घर वालों ने अधिक ध्यान नहीं दिया लेकिन थोड़े समय बाद ही लगभग 70 सेंटीमीटर की पूछ निकल आई।

इतनी लंबी पूछ देखकर लड़के के माता-पिता हैरान रह गए और उसे डॉक्टर के पास ले गए। इसके साथ ही बतया जा रहा है कि घरवालों ने लड़के को एक पुरोहित को भी दिखाया। पुरोहित ने पूंछ देखते ही लड़के को भगवान हनुमान का अवतार बता दिया। जैसे ही इस घटना के बारे में लोगों को पता चला उसे देखने वालों का तांता लग गया।

रिपोर्ट के अनुसार लड़के के माता-पिता का कहना है कि वह कुछ डॉक्टरों के संपर्क में हैं। हालांकि अभी उन्होंने पूंछ को काटने के लिए मना किया हुआ है। इधर देशांत का कहना है कि पहले उसको अपनी पूंछ दिखाने में शर्म आती थी, लेकिन अब बिलकुल भी झिझक नहीं लगती।

Related News