फिल्मी नृत्य के साथ ब्रज की होरी ने मोहा मन

img

यूपी किरण, संवाददाता

लखनऊ ।। निशातगंज स्थित राजकीय इंटर कालेज के प्रांगण में चल रहे यूपी महोत्सव-2016 में हो रहे सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों का मन मोह लिया। पांचवीं सांस्कृतिक संध्या में अंकिता-स्वरा के फिल्मी नृत्य व ब्रज की होरी ने मंत्र मुग्ध किया।
संगीत से सजे कार्यक्रम का आरम्भ स्वरा त्रिपाठी ने जरा इतना बता दे श्याम तेरा रंग काला क्यों है, गीत पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का दिल जीता।

इसी क्रम में अंकिता बाजपेयी ने नगाड़े संग ढोल बाजे और थोड़ा सा पगला थोड़ा दीवाना पर सम्मोहक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की असंख्य तालियां अर्जित की। कार्यक्रम में सुजीत अलबेला गु्रप के कलाकारो राजा, भोलू, अमन, राहुल, टींकू ने देवाश्री गणेशाय देवा पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को भगवान गणेश जी की भक्ति का रसापान कराया।

संगीत से सजे कार्यक्रम के अगले प्रसून में सुहनी सिंह ने एक दंताय गीत पर भावपूर्ण अभिनय युक्त नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का दिल जीता। इसी क्रम में एंजेल प्रवीन और सुहानी सिंह ने संयुक्त रूप से नमस्ते इण्डिया गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर लोगों में देशप्रेम की भावना का सूत्रपात किया।

Related News