भाजपा उम्मीदवार ने घोषित की 441 करोड़ की संपत्ति, जानिए इनके बारे में

img

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढ़ा ने अपने चुनावी हलफनामे में 441 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति घोषित की है। बताया जा रहा है ‎कि वह महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मालाबार हिल सीट से उम्मीदवार हैं।

वहीं, वह दक्षिण मुंबई के पॉश मालाबार हिल विधानसभा सीट से लगातार छठी बार चुनाव मैदान में हैं। हालां‎कि उन्होंने अपना नामांकन पत्र भी दाखिल कर दिया है। उन्होंने बताया ‎कि उनके और उनकी पत्नी के पास 252 करोड़ रुपए से अधिक की चल संपत्ति और करीब 189 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। विधायक के पास 14 लाख रुपए की एक जगुआर कार और बॉन्ड और शेयर में अन्य निवेश हैं।

पढि़ए-रेल मंत्री पीयूष गोयल के घर में चोरी, आरोपी नौकर अरेस्ट

वहीं, उनका परिवार रियल एस्टेट के व्यवसाय में है और दक्षिण मुंबई में उनके पांच फ्लैट हैं। बताया जाता है ‎कि लोढ़ा और उनकी पत्नी के पास मालाबार हिल इलाके में भी एक मकान है। इसके अलावा उनकी पत्नी के पास एक अन्य फ्लैट और दक्षिण मुंबई में एक व्यावसायिक संपत्ति भी है। इसके अंर्तगत उनके ऊपर पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Related News