भाजपा की इस जीत से ये हो सकते हैं परिणाम

img

 

25 फीसदी बढ़ा भाजपा का वोट बैंक

विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी जीत

अखिलेश ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा

लखनऊ ।। यूपी में भाजपा सरकार दो तिहाई बहुमत के साथ सत्ता में आ गई है। इसे एक बार फिर मोदी मैजिक के रूप में देखा जा रहा है। भाजपा को कुल 325 सीटों पर जीत मिली है। भाजपा को वोट फीसद भी वर्ष 2012 की तुलना में कुल 25 फीसद बढ़त के साथ 40 फीसदी मिला है। हालांकि भाजपा अभी मुख्यमंत्री के रूप में किस चेहरे को लेकर सामने आएगी, इसका सस्पेंस बरकरार है।

शनिवार को जैसे जैसे दिन चढ़ता गया भाजपा दफ्तर में होली का केसरिया रंग चढ़ने लगा था। सबसे ज्यादा चौंकाने वाले आंकड़े उत्तर प्रदेश के रहे हैं। यहां तीन चौथाई बहुमत के साथ भाजपा ने 15 साल बाद सत्ता में वापसी की। उसे 325 सीटें मिलीं। 37 साल बाद ऐसा हुआ जब इस राज्य में किसी पार्टी को 300+ सीटें मिलीं।

भाजपा यूपी में 1985 से चुनाव लड़ रही है। पहले चुनाव में उसने यूपी में 16 सीटें जीती थीं। 2017 के चुनाव में भाजपा ने 1991 का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस चुनाव में उसे 312 सीटें मिलीं थीं।
2017 का आंकड़ा राम मंदिर मुद्दे पर भाजपा को 1991 में मिलीं 221 सीटों से भी कहीं ज्यादा है। वर्ष 1980 में यूपी में कांग्रेस को 309 सीटें मिली थीं। अब 37 साल बाद ऐसा हुआ है कि किसी पार्टी को 309 से अधिक सीटें मिलीं हैं।

यूपी में ऐसे हैं आंकड़े

मोदी ने ट्वीट कर दिया धन्यवाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट में कहा है कि यूपी की जनता को हृदय से धन्यवाद देता हूं। भाजपा की ये ऐतिहासिक जीत विकास और सुशासन की जीत है। काशी के सांसद के रूप में काशी की जनता का अटूट विश्वास और अपार प्रेम पाकर मैं आज अभिभूत हूं। काशी के लोगों को शत-शत नमन।

सीएम ने पीएम को दी बधाई

कार्यकारी सीएम अखिलेश यादव ने फोन कर पीएम नरेंद्र मोदी को जीत की बधाई दी है। उन्होंने बधाई के लिए अखिलेश यादव का शुक्रिया अदा गिया है।

सीएम ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा

अखिलेश यादव ने राज्यपाल राम नाईक को इस्तीफा सौंप दिया है। उन्होंने अखिलेश यादव को नए मुख्यमंत्री की शपथ ग्रहण तक पद पर बने रहने के लिए कहा है।

Related News