मां बनने वाली हैं सोहा, तैमूर को जल्द मिलेंगा नन्हा साथी

img


मुंबई।।  करीना कपूर खान के मां बनने के चार महीने बाद अब पटौदी परिवार में एक और खुशखबरी आई है। चार महीने के तैमूर अली खान को एक नन्हा साथी मिलने वाला है। तैमूर बुआ सोहा अली खान प्रेगनेंट है। इस बात की पुष्टि खुद कुणाल खेमू ने की है। कुणाल ने अपने स्टेटमेंट में इसे ज्वाइंट प्रोडक्शन बताया है। 

इस समय ‘गोलमाल अगेन’ की हैदराबाद में चल रही शूटिंग में व्यस्त कुणाल ने आफिशियल स्टेटमेंट में कहा, ”इस साल हमारा ज्वाइंट प्रोडक्शन आने वाला है। हमारा पहला बच्चा।”

सोहा और कुणाल ने 25 जनवरी, 2015 को शादी की थी और उससे पहले वे काफी समय तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहे।
सैफ और करीना मामा और मामी बनने वाले हैं। सोहा अली खान की कुछ तस्वीरें भी आई हैं जिसमें वो प्रेग्नेंट नजर आ रही हैं।

गौरतलब है कि करीना कपूर खान ने पिछले साल 20 दिसंबर को तैमूर अली खान को जन्म दिया था। अब उनकी भाभी प्रेगनेंट हैं तो तैमूर को जल्द नन्हा साथी मिलने वाला है।

फोटोः फाइल

Related News