योगीराज: भरी पंचायत के सामने दिन-दहाड़े हँसिये से काट दिया गला

img

www.upkiran.org

बहराइच।। लखीमपुर के बाद अब बहराइच में एक लड़की के प्रेमी की दिन-दहाड़े गला काट कर हत्या कर दी गयी। हत्यारा कोई और नहीं बल्कि लड़की का सग भाई था। ये दुस्साहसिक घटना सैकड़ों लोगों की पंचायत के बीच दिन-दहाड़े हुई।

यहाँ पहले एक व्यक्ति ने अपनी सगी बहन के प्रेमी की हँसिये से गला काट कर हत्या कर दी। उसने अपनी बहन की भी जान लेने की कोशिश की ,उसपर हँसिये से हमला भी किया लेकिन वह किसी तरह बच निकली। इस घटना के बाद वहां मौजूद हर कोई दंग रह गया।

पढ़ें-UP : पहले की लूट-पाट फिर तमंचे के बलपर गैंग-रेप , पुलिस जाँच में जुटी

जानकारी के मुताबिक ये प्रकरण नेपाल के सीमावर्ती कतरनिया वन्यजीव विहार के निकट थाना क्षेत्र सुजौली के रमपुरवा गांव का है। इस गांव की एक 25 वर्षीय महिला का कुछ वर्ष पूर्व बहराइच मोतीपुर इलाके के एक युवक से विवाह हुआ था। महिला इन दिनों अपने मायके में ही रह रही थी।

सूत्रों के मुताबिक बुधवार को लखीमपुर खीरी का रहने वाला 25 वर्षीय पिंटू उस महिला से मिलने आया था। वह उस महिला का रिश्तेदार भी बताया जा रहा है और दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग की बह चर्चाएं हैं। बताया जाता है कि देर रात महिला पिंटू के साथ घर से बाहर निकल ही रही थी कि गांव वालों ने उन दोनों को पकड़ लिया।

उसके बाद गांव वाले उन दोनों को गांव के प्रधान के घर ले गए। फिर युवती के मायके के लोगों को इसकी सूचना दे दी गयी और महिला के पति को भी बुला लिया गया। इसके बाद सुबह पांच बजे प्रधान के घर के बाहर पंचायत शुरू हुई।

प्रधान और गांव के लोग इधर महिला और पिंटू को समझाने में लगे हुए थे कि तभी उस महिला के भाई सुनील ने पिंटू को पीछे से पकड़ लिया और हँसिये से उसका गला काट दिया। पिंटू की मौके पर ही ही मृत्यु हो गयी।

फ़िलहाल पुलिस ने आरोपी सुनील को अरेस्ट कर लिया है और पिंटू के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उस घायल महिला का स्थानीय डॉक्टर से इलाज कराया जा रहा है।

फोटोः फाइल 

इसे भी पढ़ें

http://upkiran.org/7518

Related News