हनीमून से वापस लौटी नई नवेली दुल्हन ने कोर्ट में डाल दी तलाक की अर्जी

img

www.upkiran.org

यूपी किरण ब्यूरो

मथुरा/लखनऊ।। मनाली में 6 दिन हनीमून मनाकर लौटी एक लड़की ने पति पर शारीरिक रूप से कमजोर होने का आरोप लगाया है। इन बातों का पति और ससुरालवालों ने विरोध किया तो लड़की बोली, अगर खुद पर इतना ही भरोसा है तो पहले अपनी मर्दानगी का टेस्ट करावाओ। पीड़ि‍ता के परिजनों ने धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाते हुए मामले में कार्रवाई की मांग की है।

VIDEO: दिनदहाड़े एसपी बंगले के पास युवती पर फेंका तेजाब, मचा हड़कंप

मथुरा के गोविंदनगर थानाक्षेत्र की एक लड़की की शादी ग्वालियर के प्रबल खंडेलवाल से 12 मई 2017 को हुई थी। तहरीर के मुताबिक, लड़की ग्वालियर अपने ससुराल पहुंची तो प्रबल का व्यवहार पूरी तरह बदला हुआ था। उसने लड़की के साथ पति जैसा व्यवहार नहीं किया। किसी न किसी बहाने से वह अलग रहने की कोशि‍श करता था। इसके बाद वह हनीमून पर मनाली गई, जहां उसे पति की हकीकत पता चली।

VIDEO : ये हैं भाजपा के माननीय, महिला को सरेआम कर रहे हैं बेइज्जत !

मनाली में 6 दिन गुजारने के बाद लड़की को पता चला कि उसका पति शारीरिक रूप से कमजोर है। ये बात उसके परिजनों को पता थी, लेकिन फि‍र भी उन्होंने जानबूझकर शादी करवा दी। जब लड़की ने ससुरालवालों से इस बारे में पूछा तो उन्होंने उसे टॉर्चर करते हुए कहा, बेटे की कमजोरी छि‍पाकर चुपचाप यहीं पड़ी रहो।

हनीमून पर लड़की को पता चला हसबैंड का सच, 10 दिन भी नहीं रही ससुराल

ससुराल में 10 दिन रहने के बाद लड़की मायके पहुंची और घरवालों को पति के बारे में सारी बातें बताईं। प‍िता के मुताबिक, शादी में 32 लाख रुपए खर्च किए थे। इसमें तीन सोने के सेट, 12 सोने की गिन्नी के अलावा ढाई लाख रुपए कैश दिया गया था।

हनीमून पर लड़की को पता चला हसबैंड का सच, 10 दिन भी नहीं रही ससुराल

इस मामले में गोविंद नगर थाने के प्रभारी निरीक्षक आरपी सिंह ने बताया, 30 जुलाई को हमें लड़की पक्ष ने तहरीर दी है। हमने धारा 406 और 420 के तहत केस दर्ज कर लिया है। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।

फोटोः फाइल

इसे भी पढ़ें

http://upkiran.org/6258

Related News