सर्दी का मौसम और ऊपर से यह भीषण ठंड लोगों का जीना दूभर कर रही है। इस कड़ाके की ठंड में लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है. हालात यह हो गए हैं कि लोग दिन में भी ठंड की चपेट में नहीं आ रहे हैं। बाहर धूप में भी लोगों को ठंडक महसूस हो रही है। इसके साथ ही कोहरे की चादर भी खूब फैली है।
इधर, मौसम विभाग की ओर से एक पूर्वानुमान दिया गया है, जिसमें बताया गया है कि कुछ राज्यों को ठंड से राहत मिलने की उम्मीद है. हालांकि राजस्थान में पिछले एक-दो दिन से लोगों को ठंड से राहत मिली है। दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी हुई है।
मौसम विभाग के मुताबिक, फिलहाल 2 पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गए हैं। इसके चलते बुधवार को एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बनने की संभावना है। ऐसे में पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में अच्छी बारिश के आसार हैं। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और आसपास के इलाकों में बारिश की संभावना है।




