img

मौसम विभाग के अनुसार 30 अप्रैल से पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ एवं दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजस्थान में विभिन्न स्थानों पर बारिश, बिजली गिरने और आंधी चलने की संभावना है।

IMD ने 30 अप्रैल से 3 मई तक पंजाब में बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है. इसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार लुधियाना, फरीदकोट, मोगा, चंडीगढ़ और पंजाब के कई अन्य इलाकों में तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया.

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार वातावरण में पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश में मौसम बदल रहा है। इसीलिए 3 मई तक पंजाब में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। उन्होंने कहा कि मौसम में बदलाव के साथ ही तापमान में भी 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी।

 

--Advertisement--