अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। खबर है कि अब रेलवे की तरफ से एक ऐसा फैसला लिया गया है, जिसके तहत आप जनरल टिकट में भी स्लीपर कोच में सफर कर सकते हैं. खास बात यह है कि इसके लिए आपको किसी तरह का अतिरिक्त चार्ज नहीं देना होगा।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेलवे बोर्ड ने सभी मंडलों के प्रशासन से उन सभी ट्रेनों का ब्योरा मांगा है, जिनके स्लीपर कोच 80 फीसदी से कम यात्रियों के साथ चल रहे हैं. रेलवे ने अब सभी खाली स्लीपर कोचों को सामान्य कोचों में बदलने का फैसला किया है।

इससे यात्रियों को इस सर्दी के मौसम में किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। सर्दी के इस मौसम में कई लोग स्लीपर कोच की जगह एसी कोच से सफर करना पसंद कर रहे हैं. इसलिए स्लीपर कोच खाली रहते हैं।




