img

दार्जिलिंग की एक महिला के साथ उसके दोस्त ने दिल्ली में सात दिनों तक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने न सिर्फ पीड़िता के साथ मारपीट की बल्कि उस पर गर्म दाल फेंककर उसे प्रताड़ित करने की भी कोशिश की।

दिल्ली के नेब सराय थाने में एक कॉल आई। बताया गया कि एक महिला को उसका पति पीट रहा था। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। यहां पीड़िता को रेस्क्यू कर एम्स ले जाया गया। महिला के शरीर पर चोट के 20 निशान मिले हैं। पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया। आरोपी का नाम पारस (28) है। वो उत्तराखंड का रहने वाला है और दिल्ली के एक होटल में कुक था। वो नौकरी के लिए बेंगलुरु जाना चाहती थी। उसने पारस से मिलने का निर्णय लिया था क्योंकि उसकी ट्रेन दिल्ली से होकर गुजर रही थी।

हालाँकि, पारस ने उसे जाने न देकर अपने साथ रखा और प्रताड़ित किया। आरोपी के विरूद्ध आईपीसी की धारा 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाना), 376 (बलात्कार) और 377 (अप्राकृतिक यौन संबंध) के तहत केस दर्ज किया गया है।

--Advertisement--