उत्तर प्रदेश में पर्यटन स्थलों की कोई कमी नहीं है। हालांकि कई पर्यटन स्थल ऐसे हैं जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं।

आज हम आपको उत्तर प्रदेश के चंदौली में स्थित राजदारी देवदरी जलप्रपात के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसका पहाड़ से गिरता पानी और हरियाली आपका मन मोह लेगी।
इस पर्यटन स्थल को अब क्षेत्रीय प्रशासन द्वारा ईको टूरिज्म हॉट स्पॉट के रूप में विकसित किया जाएगा। खबरों के मुताबिक चंदौली के डीएम ने इस जगह को इको टूरिज्म हॉट स्पॉट बनाने के लिए सरकार से करीब 2 करोड़ रुपये की मांग की है.

इस सर्दी के मौसम में आपको एक बार यहां जरूर जाना चाहिए। आप आज ही इस पर्यटन स्थल पर जाने का प्लान बना सकते हैं।




