कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का प्रदर्शन शानदार रहा है. उन्होंने इसी मैदान पर अपने वनडे करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली थी। रोहित शर्मा ने साल 2014 में श्रीलंकाई टीम के खिलाफ 264 रन की पारी खेली थी। अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में किसी भी बल्लेबाज द्वारा यह सबसे बड़ी पारी है। इन पारियों के दम पर टीम इंडिया ने मैच में 404 रन बनाए।

रोहित ने अपनी इस पारी के दौरान केवल 173 गेंदों का सामना करते हुए 264 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 33 चौके और 9 छक्के लगाए थे। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में एक बार फिर भारत का सामना श्रीलंका से होना है.

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के पास आज फिर से इतिहास दोहराने का मौका होगा। रोहित शर्मा आज वनडे क्रिकेट की बड़ी पारियों के खेल में शतकों के सूखे को खत्म करना चाहेंगे। उन्हें वनडे क्रिकेट में शतक लगाए काफी समय हो गया है।




