ऐप की तरह व्हाट्सएप वेब वर्जन पर भी कर सकते हैं स्क्रीन लॉक, जानें स्टेप बाई स्टेप

img

क्या आप जानते हैं कि ऐप की तरह ही आप वेब वर्जन पर भी स्क्रीन लॉक कर सकते हैं? ऑफिस के काम के चलते कई लोग अपना व्हाट्सएप अकाउंट अपने लैपटॉप पर चालू रखते हैं, ऐसे में उन्हें हमेशा यह डर रहता है कि उनकी गैर-मौजूदगी में कोई व्हाट्सएप का इस्तेमाल करेगा। कई बार हम जल्दी में होने पर भी लैपटॉप को लॉक करना भूल जाते हैं। ऐसी स्थिति में भी व्हाट्सएप का गलत यूज किया जा सकता है। ऐसी स्थिति से बचने के लिए आपको व्हाट्सएप वेब पर भी स्क्रीन लॉक सेट करना चाहिए। यदि आप विधि नहीं जानते हैं, तो यहां पूरी प्रक्रिया दी गई है।

व्हाट्सएप वेब पर स्क्रीन लॉक कैसे करें

  • व्हाट्सएप के वेब वर्जन पर स्क्रीन लॉक करने के लिए आपको सबसे पहले व्हाट्सएप टैब पर जाना होगा।
  • इसके बाद राइट साइड में तीन डॉट वाले आइकन पर क्लिक करें।
  • फिर यहां आपको कई विकल्प मिलेंगे. उनमें से सेटिंग्स पर क्लिक करें।
  • अब प्राइवेसी ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद नीचे स्क्रॉल करें और स्क्रीन पर क्लिक करें।
  • ऐसा करने के बाद आपके सामने स्क्रीन लॉक का विकल्प आएगा।
  • सामने दिए गए टॉगल पर क्लिक करें।
  • फिर आपको एक पासकोड सेट करना होगा। यह कम से कम 6 अंक जितना लंबा होना चाहिए।
  • पासकोड सेट करने के बाद अब आपके सामने तीन ऑप्शन आएंगे।
  • इसमें आपको यह चुनना होगा कि टैब छोड़ने के बाद स्क्रीन कितनी देर तक लॉक रहेगी।
  • आपके पास 1 मिनट बाद, 15 मिनट बाद और 1 घंटे बाद ऑप्शन होगा।
  • इनमें से कोई एक चुनें. ऐसा करने पर व्हाट्सएप वेब पर स्क्रीन लॉक हो जाएगी।
  • अब जब भी आप व्हाट्सएप इस्तेमाल करने के लिए इसके टैब पर आएंगे तो आपको वो पासकोड डालना होगा।
Related News