
यूपी किरण डेस्क। मिस्र अपने ऐतिहासिक और सांस्कृतिक शहर अलेक्जेंड्रिया को तुर्की के हाथों बेचने जा रहा है। इसी तरह राजधानी काहिरा से लगभग 350 किमी उत्तर-पश्चिम स्थित रास अल-हिकमा क्षेत्र को संयुक्त अरब अमीरात को 22 अरब डॉलर में बेचने के लिए तैयार है। विदेशी मुद्रा भंडार में आई बड़ी गिरावट के बाद इस मुस्लिम देश को ऐसा करना पड़ रहा है।
अंतर्राष्ट्रीय ख़बरों के मुताबिक तुर्की राजधानी काहिरा से लगभग 350 किमी उत्तर-पश्चिम रास अल-हिकमा क्षेत्र को पहले ही संयुक्त अरब अमीरात को 22 अरब डॉलर में बेचने के लिए करार कर चूका है। अब वह ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के लिए विख्यात अलेक्जेंड्रिया को तुर्की को बेचने के लिए तैयार है। अलेक्जेंड्रिया को खरीदने के बाद तुर्की की अफ्रीका में शिपिंग और आपूर्ति के लिए एक बड़ा बंदरगाह मिल जाएगा।
जानकारी ही कि अलेक्जेंड्रिया शहर को सिंकदर महान ने बसाया था। इस प्राचीन शहर पर कई सभ्यताओं का उत्थान और पतन हुआ। इसे वैश्विक धरोहर भी माना जाता है। ऐतिहासिक तथ्यों के मुताबिक़ तुर्की काअलेक्जेंड्रिया के साथ पुराना रिश्ता है। ऑटोमन साम्राज्य के दौरान अलेक्जेंड्रिया में रहने वाले तुर्कों के ऑटोमन साम्राज्य के साथ मजबूत सांस्कृतिक और ऐतिहासिक संबंध थे। अंतर्राष्ट्रीय राजनय का मानना है कि यदि तुर्की अलेक्जेंड्रिया शहर को खरीदता है तो मिस्र का साथ तुर्की के ताल्लुकात और बेहतर होंगे।
गौरतलब है कि अलेक्जेंड्रिया भूमध्य सागर के तट पर बसा हुआ प्राचीन शहर है। अलेक्जेंड्रिया को पट्टे पर लेने के बाद तुर्की यहां नए वाणिज्यिक और लॉजिस्टिक हब बनाएगा। ऐसे में तुर्की और मिस्र दोनों को अफ्रीका में पकड़ मजबूत करने का मौक़ा मिलेगा। आर्थिक तंगी के चलते मिस्र अलेक्जेंड्रिया शहर को विकसित नहीं कर पा रहा है।
--Advertisement--