img

अब आपको गांजा पीने के लिए या फिर गांजा रखने के लिए पुलिस जेल में नहीं डाल सकती। आपको सुनकर हैरानी हो रही होगी पर यह सच है।

दरअसल, अमेरिका की उपराष्ट्रपति खुद इस बात का ऐलान कर रही है और उनका भी मानना है कि गांजा पीने के लिए लोगों को जेल नहीं होनी चाहिए। अमेरिका के राष्ट्रपति ने साफ कर दिया कि जितने लोगों को गांजा पीने के लिए जेल हुी है वो पूरी तरीके से गलत है और वह इसके खिलाफ आवाज उठाएंगी। इससे पहले अमेरिकी सरकार ने उन तमाम लोगों को जेल से रिहा कर दिया, जिन्हें गांजा पीने या रखने के आरोप में अरेस्ट किया गया था। दुनिया के कई देशों में अब गांजे के इस्तेमाल को कानूनी रूप दे दिया गया है। अमेरिका में बड़े पैमाने पर गांजे को लीगल बना दिया गया है।

अमेरिका के 50 प्रांतों में से कई सारे ऐसे प्रांत हैं जहां पर गांजा पीना और गांजा रखना दोनों लीगल है। यानी वहां पर पुलिस आपको जेल में गांजा पीने के लिए नहीं डाल सकती है। इसी को लेकर साल 2021 मई महीने में पेश किए गए मैरूआना ऑपर्च्युनिटी इन्वेस्टमेंट एंड एक्सचेंज यानी मोर एक्ट के तहत संघीय स्तर पर गांजे के इस्तेमाल को अनुमति देने की बात कही गई थी।

इस बिल को सबसे पहले दिसंबर 2 हज़ार 20 में पेश किया गया था, लेकिन यह सीनेट से पास नहीं हो सका था। लेकिन बता दें कि सिर्फ अमेरिका नहीं बल्कि अमेरिका के अलावा गांजे के इस्तेमाल को अपराध की श्रेणी से कई देश बाहर रखते हैं। उरुग्वे ने साल दो हज़ार 13, कनाडा ने साल दो हज़ार 20 और दक्षिण अफ्रीका की सुप्रीम कोर्ट ने साल दो हज़ार 18 में इसके इस्तेमाल को मंजूरी दे दी। न्यूजीलैंड में इसका इस्तेमाल पूरी तरीके से लीगल है। लेसोथो में लोग इसकी खेती कर सकते हैं और मोरक्को ने इसे मेडिकल इस्तेमाल के लिए हां कह दिया है।

जानें क्या है सेवन करने के नियम

अमेरिका के 50 प्रांतों में से वाशिंगटन पहला राज्य है जहां इसकी अनुमति सरकार ने दी है। एक तरफ दुनिया भर के देश गांजे के उपयोग को वैध बना रहे हैं वहीं भारत में गांजा और 30 साल से ऊपर हो चुका है और इस पर बैन लगा हुआ है। नशे के शौकीन लोगों के लिए अमेरिका के न्यूयॉर्क प्रशासन ने अपने पास 50 ग्राम तक गांजा रखने की छूट दी है। गांजे का तेल और चरस 24 ग्राम तक कोई भी व्यक्ति रख सकता है। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक जिन जिन स्थानों पर सिगरेट बीड़ी पीने की छूट है, वहां पर आप आसानी से गांजा पी सकते हैं।

न्यूयॉर्क में सड़क किनारे फुटपाथ पर स्मोकिंग की आमतौर पर छूट है और यहां पर आप आसानी से गांजा पी सकते हैं। लेकिन बंद कार स्कूल कॉलेज में गांजा नहीं पिया जा सकेगा और इसको लेकर बेहद सख्त कानून है। अगर हम बात करें वाशिंगटन की तो वाशिंगटन में भी 28.5 ग्राम गांजा एक व्यक्ति अपने साथ रख सकता है, पी सकता है और खाने पीने की चीजों में उसका इस्तेमाल कर सकता है। क्योंकि भारत में है तो भारत में गांजा पूरी तरीके से बैन है।

--Advertisement--