
अदा शर्मा कई सालों से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हैं, मगर अपनी हिट फिल्म द केरल स्टोरी (2023) के बाद से सुर्खियों में हैं। इसके बाद अदा शर्मा भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गईं. आज उनका जन्मदिन है।
अदा शर्मा फिल्मों के अलावा वेब सीरीज में भी काम कर रही हैं। उनके कई फैंस हैं जो उनकी अदाकारी के दीवाने हैं। उनकी अदाकारी दर्शकों के दिलों पर छाई हुई है.
11 मई 1992 को मुंबई में जन्मी अदा शर्मा के पिता एसएल शर्मा इंडियन मर्चेंट नेवी के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। उनकी मां शीला शर्मा एक क्लासिकल डांसर और योगा ट्रेनर हैं। आइए जानते हैं एक्ट्रेस की शिक्षा और संपत्तियों के बारे में-
अदा शर्मा की शुरुआती पढ़ाई मुंबई के बांद्रा इलाके के एक कॉन्वेंट स्कूल में हुई। यहां 10वीं क्लास तक पढ़ाई करने के बाद उन्होंने तय कर लिया था कि उन्हें एक्ट्रेस बनना है. उनके माता-पिता ने उसके लिए अपनी शिक्षा पूरी करने की शर्त रखी थी।
अभिनेत्री ने 12वीं कक्षा तक अपनी शिक्षा पूरी की। वह एक जिम्नास्ट हैं. उन्होंने तीन साल की उम्र में नृत्य करना शुरू कर दिया था। नटराज गोपी कृष्ण कथक नृत्य अकादमी, मुंबई से कथक में स्नातक की उपाधि प्राप्त की।
अदा 4 महीने के लिए साल्सा सीखने के लिए अमेरिका गईं और इसके साथ ही उन्हें अलग-अलग डांस फॉर्म्स का भी पता चला। अदा डांस के साथ-साथ मार्शल आर्ट भी जानती हैं।
उन्होंने विभिन्न भूमिकाओं के लिए कई ऑडिशन दिए मगर हर बार उन्हें अस्वीकृति का सामना करना पड़ा। हालाँकि कुछ निर्देशकों को उनका ऑडिशन पसंद आया, मगर कम उम्र और घुंघरेले बाल के कारण उन्हें भूमिकाएँ नहीं मिल सकीं।
अदा को पहला ब्रेक विक्रम भट्ट की फिल्म 1920 में मिला जो 2009 में रिलीज हुई थी। अदा शर्मा ने 17 साल की उम्र में बॉलीवुड में डेब्यू किया और फिल्म सफल रही।
इसके बाद अदा ने कई फिल्मों में छोटे-छोटे रोल निभाए मगर उन्हें वो सफलता नहीं मिल पाई जो वो चाहती थीं। इस बीच अदा कुछ साउथ फिल्मों में भी नजर आईं। 2023 में, फिल्म द केरल स्टोरी रिलीज़ हुई जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही और इसमें अदा मुख्य अभिनेत्री थीं।