img

10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव आज 60,400 रुपए है और पिछले कारोबार में इस कीमती धातु का भाव 60,340 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। सर्राफा बाजार की वेबसाइट के अनुसार चांदी 75,890 रुपए प्रति किलोग्राम पर बिक रही है। बीते कारोबार में चांदी का भाव 75,850 रुपए प्रति किलोग्राम था। उत्पाद शुल्क, राज्य कर और बनाने के शुल्क के कारण पूरे भारत में सोने के आभूषणों की कीमतें अलग-अलग हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई में 22 कैरेट सोने का भाव 55,340 रुपए प्रति 10 ग्राम है. मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 60,380 प्रति 10 ग्राम है। पुणे में 22 कैरेट सोने की कीमत 55,384 रुपए प्रति 10 ग्राम होगी, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 60,380 रुपए होगी। नागपुर में 22 कैरेट सोने के लिए 55,348 और 24 कैरेट सोने के लिए 60,380 रुपए प्रति 10 ग्राम है। नासिक में 22 कैरेट सोने की कीमत 55,348 रुपए है जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 60,380 रुपए प्रति 10 ग्राम है।

सोने की शुद्धता की जांच कैसे करें?

सोने की शुद्धता जांचने के लिए एक ऐप बनाया गया है। ग्राहक इस ऐप 'बीआईएस केयर ऐप' के जरिए सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। साथ ही इस ऐप की मदद से हम न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इसकी शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं।

यदि सामान का लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन एवं हॉलमार्क नंबर गलत पाया जाता है तो आप फौरन इस ऐप से इसकी कंप्लेन कर सकते हैं. इस एप के जरिए ग्राहक को फौरन शिकायत दर्ज कराने की जानकारी भी मिल जाएगी।
 

--Advertisement--