img

एमएस धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स को पांचवां आईपीएल खिताब दिला दिया। मगर बहुत कम लोग जानते हैं कि उस वक्त वह दर्द से जूझ रहे थे। मगर अब एमएस धोनी फैंस के लिए बुरी खबर सामने आ रही है। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट की मानें तो उन्हें जल्द मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल जाना पड़ सकता है। ऐसा माना जा रहा है कि धोनी के घुटने में परेशानी है।

कैप्टन कूल अपने घुटने की टेस्ट के लिए मुंबई स्थित कोकिलाबेन हॉस्पिटल जाएंगे। मैच के बाद धोनी के पैरों में नी कैप लगा हुआ दिखाई दिया। अब खबर है कि थाला घुटने की चोट के लिए इस सप्ताह मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में भर्ती होने के लिए तैयार हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो वह जल्द ही इसकी जांच के लिए अस्पताल जाएंगे।

धोनी ने चोटिल घुटने के साथ आईपीएल 2023 में एंटर किया था। उन्हें पूरे टूर्नामेंट के दौरान नी कैप पहननी पड़ी। इसके अलावा उन्हें बाएं घुटने पर भी भारी स्ट्रैप के साथ देखा गया था। हालांकि चोट के बावजूद एमएस धोनी ने आईपीएल 2023 में सभी 16 मैच खेले। अब धोनी के फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि धोनी जल्द से जल्द ठीक हो जाए।

आईपीएल 2023 फाइनल मैच के बाद प्रेजेंटेशन में धोनी ने फैंस का दिल जीतने वाली बात कही। उन्होंने कहा कि वह एक और साल के लिए वापस आना चाहते हैं। हालांकि इस मामले पर फैसला केवल दिसंबर के आसपास आईपीएल 2024 नीलामी से पहले लिया जाएगा।

अगले सीजन खलेते नजर आ सकते हैं धोनी

आपको बता दें कि धोनी 40 साल के हैं मगर मैदान पर उनकी फिटनेस देखते ही बनती है। मैच के बाद प्रेजेंटेशन में उन्होंने कहा कि अगर आप परिस्थिति के मुताबिक देखते हैं तो यह मेरे लिए रिटायरमेंट के एलान का सबसे अच्छा वक्त है। इस साल मैं जहां भी जा रहा हूं। जितना प्यार और स्नेह मुझे दिया गया है, मेरे लिए धन्यवाद कहना आसान होगा। मगर मेरे लिए सबसे मुश्किल काम अगले नौ महीने कड़ी मेहनत करना और वापसी करके कम से कम एक और आईपीएल सीजन खेलना है। हालांकि काफी कुछ शरीर पर निर्भर करता है। मेरे पास फैसला करने के लिए 6 से 7 महीने और मेरी तरफ से गिफ्ट की तरह होगा। धोनी ने कहा कि अगर शरीर ने मेरा साथ दिया तो मैं एक और सीजन खेलूंगा।

--Advertisement--