img

वीवो ने बीत वर्ष 2023 में Y100 हैंडसेट लॉन्च किया था जो कलर चेंजिंग टेक्नोलॉजी के साथ आया था। अब खबर है कि कंपनी इस फोन के नए मॉडल पर काम कर रही है जिसे Vivo Y100 5G के नाम से लॉन्च किया जाएगा। इस नए वर्जन के स्पेसिफिकेशन भी लीक हो गए हैं। आइए जानते हैं फोन की पूरी डिटेल।

Vivo Y100 5G के जानकारियां लीक

Vivo Y100 5G फोन 6.67 इंच की बड़ी स्क्रीन के साथ लॉन्च हो सकता है। लीक के मुताबिक, पंच-होल स्टाइल डिस्प्ले AMOLED पैनल पर बनाया जाएगा जो 90Hz रिफ्रेश रेट पर चलेगा। इसमें 1200nits की ब्राइटनेस भी मिल सकती है। साथ ही वीवो के इस स्मार्टफोन की मोटाई 7.79mm हो सकती है।

जानकारी के अनुसार, Vivo Y100 5G फोन का यह मॉडल क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 चिपसेट के साथ लॉन्च किया जाएगा। यह क्वालकॉम का एक बजट फ्रेंडली ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.2GHz तक की क्लॉक स्पीड पर चलता है। इस जोड़ी में 8GB रैम मिलने की संभावना है। साथ ही 128GB और 256GB के दो स्टोरेज विकल्प उपलब्ध हैं। फोन में 8GB की वर्चुअल रैम भी मिलेगी जो फोन को 16GB रैम की ताकत दे सकती है।

ये 5G हैंडसेट 5,000mAh बैटरी के साथ आ सकता है। इस बड़ी बैटरी को तेज गति से चार्ज करने के लिए फोन 80W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस हो सकता है।

--Advertisement--