img

इंडियन मार्केट में इलेक्ट्रिक कारें आनी शुरू हो गई हैं। इस बाजार में टाटा की जीत हुई है। हालांकि, मारुति ने अभी तक एंट्री नहीं की है। हालांकि भारत में मारुति की मित्र कंपनी दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी टोयोटा इलेक्ट्रिक कार लाने जा रही है।

यदि सब ठीक रहा तो Toyota Kirloskar Motor India भारत में BZ4X SUV लॉन्च करेगी. टोयोटा ने इस इलेक्ट्रिक कार को जनवरी में हुए ऑटो एक्सपो में शोकेस किया था। इस कार का मुकाबला किआ, हुंडई और टाटा की आने वाली इलेक्ट्रिक SUV से होगा।

टोयोटा की इस कार का नाम जापानी ब्रांड बियॉन्ड जीरो के नाम पर रखा गया है। भविष्य में इस सीरीज में और इलेक्ट्रिक कारें आएंगी। इसका डिजाइन स्पोर्टी है। ऑल एलईडी सेटअप के साथ आकर्षक एक्सटीरियर दिया गया है। इसमें एक बड़ी स्क्रीन, आरामदायक सीटें और सभी आवश्यक सुरक्षा सुविधाएँ हैं।

Toyota bZ4X में 71.4kWh का शक्तिशाली बैटरी पैक है। यह कार एक बार चार्ज करने पर 500 किमी की दूरी तय कर सकती है। कार को फ्रंट और ऑल व्हील ड्राइव विकल्पों में पेश किया जाएगा। इस वजह से दोनों विकल्पों की रेंज अलग-अलग होगी। इसमें पावर बूस्ट मोड भी होगा। यह कार 218hp की पावर और 336Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करती है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह कार 7.7 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। इस कार को 30 मिनट में 80 % तक चार्ज किया जा सकता है। इस कार की प्राइस 40 से 50 लाख के आसपास हो सकती है।

--Advertisement--