img

यूरोपीय देश चेक की चार्ल्स यूनिवर्सिटी में बीती रात्रि फायरिंग की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, इस अंधाधुंध फायरिंग में करीब 15 लोगों की जान चली गई है। इसके अलावा इस हादसे में 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। इनमें से 13 की हालत गंभीर है।

पुलिस के मुताबिक इस घटना में गोली चलाने वाले शख्स की भी मृत्यु हो गई है। चार्ल्स विश्वविद्यालय के कला विभाग में सामूहिक गोलीबारी हुई। चेक गणराज्य के आंतरिक मंत्री विट राकुसन ने स्थानीय मीडिया को बताया कि हमलावर भी मारा गया। इस बात की पुष्टि हो गई है कि घटनास्थल पर कोई अन्य हमलावर नहीं था।

सरकार का कहना है कि इस घटना के बाद इलाके की तनावपूर्ण माहौल है। इसके अलावा स्थानीय लोगों से अनुरोध है कि वे इस क्षेत्र में न जाएं।

प्रशासन के अनुसार, प्राग गोलीबारी की घटना का आतंकवाद से कोई संबंध नहीं है। इसे चेक गणराज्य के इतिहास में सबसे भयानक सामूहिक गोलीबारी बताया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने शूटर को सरेंडर करने के लिए कहा। इस बार जवाब में उसने भी पुलिस पर गोलीबारी कर दी। इस फायरिंग में उसे कुछ गोलियां लगीं। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।

--Advertisement--