img

2024 लोकसभा चुनाव से पहले एनडीए और इंडिया दोनों की तरफ से तलवारें खिंच चुकी हैं और हर कोई 2024 की सत्ता पाने के लिए अपने हिसाब से अपनी पिच को सेट कर रहा है, अपनी गोटियां सेट कर रहा है और अपनी पिच पर दूसरे को खिलाना चाहता है। इसके साथ ही साथ सभी जीत का दावा भी कर रहे हैं। ऐसे में राहुल गांधी से सुनिए मुस्लिमों को लेकर क्या सवाल पूछा गया। सुनिए क्या कहा उस जवाब में राहुल गांधी ने।

लोकसभा चुनाव से पहले विपक्ष और पक्ष माहौल बनाना शुरू कर चुके हैं और अब राहुल गांधी एक अलग ही रंग में दिख रहे हैं। कभी हरियाणा में किसानों के बीच धान की बुआई करने चले जाते हैं तो कभी करोल बाग में बाइक बनाने वालों से मिलते हैं। अब राहुल गांधी लद्दाख में हैं और वहां के लोगों से निरंतर मिल रहे हैं। 

युवाओं ने बेबाकी से पूछे सवाल

वहीं पर राहुल गांधी बाइक से पहुंचे और कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत भी किया। इस दौरान उन्होंने युवाओं को संबोधित भी किया। वही युवाओं ने राहुल गांधी से बेबाकी से सवाल भी पूछे।

एक युवा ने राहुल गांधी के सामने अपनी बात रखते हुए कहा कि हमारा मुस्लिम होना वो पहचान जिसे हम बहुत प्रिय मानते हैं। हमें कारगिल होने पर गर्व है। हमें मुस्लिम होने पर बहुत गर्व है, उतना ही गौरवान्वित भी। हम अपनी पहचान बहुत मजबूती से रखते हैं। ये हमें अत्यंत प्रिय है। हमने देश में युवाओं को छोटे छोटे अपराधों के लिए भाषणों के लिए जेल जाते देखा है। हम जानना चाहते हैं कि जब आप सत्ता में आएंगे तो इस परिदृश्य को बदलने के लिए क्या करेंगे जिसका भारतीय मुसलमान अभी सामना कर रहे हैं।

जवाब में राहुल गांधी ने कहा, आप सही कह रहे हैं कि भारत में मुसलमानों पर हमले हो रहे हैं। ये शिकायत गलत नहीं है। लेकिन आपको ये भी एहसास होना चाहिए कि भारत में कई अन्य लोगों पर भी हमले हो रहे हैं। प्लीज देखें कि मणिपुर में आज क्या चल रहा है। चार महीने से मणिपुर जल रहा है। इसके साथ ही राहुल गांधी ने कहा कि आप को ये नहीं सोचना चाहिए कि केवल मुसलमान ऐसे लोग हैं जिन पर हमले हो रहे हैं।

ये मुसलमान अन्य अल्पसंख्यकों के साथ हो रहा है। ये दलित और आदिवासियों के साथ हो रहा है। लेकिन मैं आपसे वादा करता हूं कि ये कुछ ऐसा है जिससे हम लड़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 

--Advertisement--