img

हमास-इजराइल के मध्य जारी जंग में विदेश मंत्रालय की तरफ से बताया गया कि इजराइल से अब तक 1200 हिंदुस्तानी लोगों को निकाला जा चुका है। जिनमें से 18 नेपाल के निवासी हैं।

विदेश मंत्रालय ने गाजा से हिंदुस्तानी नागरिकों को वापस लाने के बारे में भी बात की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची की मानें तो गाजा में हालात ऐसे है कि वहां से निकलना बहुत कठिन है। 

इस मामले में बात करते हुए उन्होंने कहा, ऑपरेशन के तहत 5 विमान में 1200 लोग वापस आए हैं। और भी फ्लाइट भेजने का प्लान चल रहा है। हालातों का जायजा लिया जा रहा है। गाजा में पहले तकरीबन चार लोग थे। मगर हमारे पास पुख्ता आंकड़े नहीं है। वेस्ट बैंक में 12 13 लोग थे।

किसी भारतीय के हताहत होने की खबर नहीं है। केवल एक भारतीय के घायल होने की पुष्टि हुई है। अरिंदम बागची ने इजरायल और हमास के बीच चल रहे युद्ध पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, आपने कमेंट देखे हैं। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट देखे होंगे। हमने इजरायल पर हुए आतंकी हमले की निंदा की। अंतरराष्ट्रीय समुदाय को आतंकवाद के सभी रूपों का मुकाबला करने के लिए एक साथ खड़ा होना चाहिए।

--Advertisement--